{"_id":"575dac2f4f1c1ba43f11bc27","slug":"nitin-gadkari-in-pratapgarh1","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल में चार करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल में चार करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Mon, 13 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी केंद्र सरकार के पांच साल पूरे होने पर देश के चार करोड़ युवाओं को रोजगार देने का सपना दिखा गए। उन्होंने कहा कि जल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने से देश की विकास दर में दो या तीन प्रतिशत का इजाफा होगा। मगर सबसे बड़ा फायदा युवाओं को होगा।
उन्होंने कहा कि गंगा के साथ 101 नदियों को मिलाकर जलमार्ग घोषित किया गया है। संसद में इस बिल को मंजूरी भी मिल गई है। जिस तरह से रेल ट्रैफिक होता है उसी तरह से रीवर ट्रैफिक नेटवर्क कंट्रोल बनेगा। हल्दिया से लेकर फरक्का तक सेटलाइट से जोड़कर नेटवर्किंग शुरू कर दी गई है। गंगा प्रदूषण मुक्त होेगी। आने वाले समय में इसका स्वरूप बदेलगा। वर्ल्ड बैंक की मदद से चार हजार करोड़ का काम शुरू कर दिया गया है। वाराणसी से लेकर हल्दिया तक सोलह सौ बीस किमी तक जलमार्ग बनाया जा रहा है। उन्होेंने कहा कि रीवर नेटवर्क फिलहाल वाराणसी से इलाहाबाद तक लाने की कोशिश की जा रही है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा साथ ही रोजगार बढ़ेगा। मंत्री ने जनधन योजना और किसान बीमा योजना पर भी प्रकाश डाला।