{"_id":"575c5bc84f1c1b1f349c7547","slug":"nitin-gadkari-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी से पहले गडकरी भरेंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी से पहले गडकरी भरेंगे दम
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
nitin gadkari in belha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और 13 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा से ठीक एक दिन पहले प्रतापगढ़ में भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की जनसभा के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की सभा से ठीक एक दिन पहले बगल के जनपद में नितिन गडकरी भाजपाइयों में नए उत्साह का संचार करेंगे। उनकी जनसभा को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सभा को सफल बनाने और केंद्रीय मंत्री के सामने अपनी ताकत दिखाने के लिए भाजपाइयों और अपना दल के कार्यकर्ताओं में होड़ मची हुई है। टिकट की दावेदारी करने वालों ने कार्यक्रम में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। गडकरी के सामने सभी अपनी तैयारियां और जनसमर्थन दिखाने में जुटे हैं। इसलिए अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों से भारी-भरकम भीड़ कार्यक्रम स्थल तक लाने की तैयारी है।
यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी की निगाह पूर्वांचल और अवध की सीटों पर टिकी हुई है। पार्टी हर हाल में इन इलाकों में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है। राजनीतिक पंडितों की मानें तो पूर्वांचल और अवध में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए ही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और मोदी की जनसभा के लिए इलाहाबाद को चुना गया। प्रतापगढ़ और उससे सटे पड़ोसी जिलों में भी बीजेपी की स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। जिले की सात विधानसभा सीटों पर वर्तमान में एक भी बीजेपी का विधायक नहीं है। ऐसे में इलाहाबाद के साथ प्रतापगढ़ पर भी पार्टी की निगाह है। शायद यही कारण है कि इलाहाबाद में होने राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक और मोदी की सभा से ठीक एक दिन पहले यहां गडकरी का कार्यक्रम रखा गया। पूर्व भाजपा अध्यक्ष भुपियामऊ में एक साथ दो आरओबी और हाइवे का लोकार्पण कर एक तीर से दो निशाने साधने का प्रयास करेंगे। एक तरफ जहां वह केंद्र की मोदी सरकार के कार्यों का गुणगान करेंगे वहीं यह संदेश देने का प्रयास होगा कि पार्टी और केंद्र सरकार प्रतापगढ़ जैसे छोटे जिले के विकास को लेकर भी प्रयासरत है।
होर्डिंग्स और कटआउट के जरिए खुद को दिखाने की जंग
रविवार को बेल्हा आ रहे केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सामने खुद को साबित करने के लिए भाजपाइयों और अद कार्यकर्ताओं में जंग छिड़ गई है। मंत्री के आगमन से पहले शहर में जगह-जगह टिकट के लिए दावेदारी कर नेताओं ने गडकरी के साथ अपने बड़े-बड़े होर्डिंग्स और कटआउट लगा दिए हैं। कुछ ऐसे भी थे जिन्होंने अपने होर्डिंग्स और कटआउट तैयार करवाकर सुरक्षित रख लिए हैं। उन्हें अंदेशा है कि रात में कहीं होर्डिंग्स गायब न कर दिए जाएं। या फिर आंधी-पानी से बर्बाद न हो जाए। ऐसे में उन्होंने मंत्री के आगमन से ठीक पहले अपने होर्डिंग्स और कटआउट लगवाने की तैयारी की है। जिससे मंत्री की नजर पड़े और वे खुद को साबित कर सकें।