{"_id":"575c5a8a4f1c1b1f349c7504","slug":"nitin-gadkari-in-belha","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को समर्पित होगा भुपियामऊ, रामापुर रेल ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को समर्पित होगा भुपियामऊ, रामापुर रेल ओवरब्रिज
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
Updated Sun, 12 Jun 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
nitin gadkari in belha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुपियामऊ और रामापुर में करोड़ों की लागत से बनकर तैयार रेल ओवरबिज (आरओबी) रविवार को जनता के लिए समर्पित कर दिया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11 बजे दोनों आरओबी के साथ ही 169 किलोमीटर लंबे जौनपुर-रायबरेली हाइवे का भी लोकार्पण करेंगे। भुपियामऊ के पास बनरही बाग में आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण के बाद गडकरी जनसभा को संबोधित करेंगे। शनिवार को सांसद हरिवंश सिंह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे रहे।
जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर रामापुर बाजार और भुपियामऊ में स्थित रेलवे क्रासिंग के चलते भारी जाम लगता था। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। दिक्कत को देखते हुए दोनों जगह क्रासिंग पर रेल ओवरब्रिज स्वीकृत हुआ था। इसके साथ जौनपुर-रायबरेली मार्ग का भी चौड़ीकरण कर इसे हाइवे का रूप दिया गया। अभी कुछ दिनों पहले ही करोड़ों की लागत से दोनों रेल ओवरब्रिज बनकर तैयार हुए हैं। रविवार को केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी दोनों आरओबी के साथ हाइवे का लोकार्पण कर इसे जनता को समर्पित करेंगे। शनिवार को इसे लेकर दिनभर तैयारियां चलती रहीं। कार्यक्रम के लिए भुुपियामऊ के पास बनरही बाग में 30 हजार वर्ग मीटर में भव्य पंडाल लगाया गया है। इसमें दस हजार से भी अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। पंडाल के चारों तरफ बैरिकेडिंग की गई है। शनिवार को जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह और एसपी माधव प्रसाद वर्मा ने सभास्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।