फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nine trains made us wait for hours

Pratapgarh News: नौ ट्रेनों ने कराया घंटों इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Nine trains made us wait for hours
इन दिनों सहालग का दौर चल रहा है। इससे ट्रेनों पर दबाव बढ़ गया है। मां बेल्हादेवी प्रतापगढ़ जंक्शन होकर गुजरने वाली ट्रेनें विलंब से पटरी पर दौड़ रही हैं। उमस भरी गर्मी के चलते यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार अब बेचैन कर रहा है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद ने बताया कि दिल्ली- बरौनी स्पेशल साढ़े तीन घंटे, अर्चना एक्सप्रेस तीन घंटे, वाराणसी- दिल्ली काशी विश्वनाथ दो घंटे, पीआरएल पैसेंजर एक घंटे, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, दिल्ली-वाराणसी स्पेशल एक घंटे, उद्योगनगरी एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से जंक्शन पर पहुंची जबकि वाराणसी दिल्ली एकात्मता एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर हावड़ा पंजाबमेल 45 मिनट की देरी से जंक्शन पर पहुंची।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। सहालग के चलते ट्रेनों में सीट को लेकर मारामारी चल रही है, वहीं स्टेशनों के प्लेटफाॅर्म पर ट्रेन आने के समय पर पहुंचकर यात्री उमस भरी गर्मी में बेहाल हो रहे हैं। यात्रियों की इस समस्या की ओर रेल अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि रेलवे ने दावा किया था कि ट्रैक दोहरीकरण के बाद ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म हो जाएगी। मगर ऐसा अबतक नहीं हो सका। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed