{"_id":"6abec7e1f8af236ab5d4ba12f04132ce","slug":"news-hindi-news-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री ने जलील को भेजा 50 हजार का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री ने जलील को भेजा 50 हजार का चेक
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
छह माह पूर्व घर गिरने से परेशान एक व्यक्ति को प्रधानमंत्री ने गुहार लगाने पर 50 हजार रुपये का चेक भेजा है। चेक के साथ एक लेटर भी भेजा है। छह माह पूर्व आए तूफान ने जलील पुत्र जहीद निवासी बरिस्ता, तहसील सदर को पूरे परिवार के साथ सड़क पर ला खड़ा किया था। इस आपदा में उसका रिहायशी मकान गिर गया। परिजनों के साथ रोते बिलखते हुए वह दो वक्त की रोटी के लिए परेशान था। मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई। इस पर उसके ऊपर आए संकट का आंकलन करते हुए प्रदेश सरकार ने मात्र 19 सौ रुपये का चेक दिया।
यह चेक उसके साथ हुए हादसे का मजाक उड़ा रहा था। इस बीच उसकी मुलाकात कचहरी के अधिवक्ता अनिल सिंह से हुई। आपबीती सुनने के बाद अधिवक्ता ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद दिए जाने की गुहार लगाई। पत्र पर संज्ञान लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने राहत कोष से 50 हजार रुपये का चेक पीड़ित को भेजा है। चेक के साथ भेजे पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है कि मुझे पता है कि आपके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी है। बारिश-तूफान से आपका घर क्षतिग्रस्त हो गया है। आपको आर्थिक सहायता की जरूरत है। इसलिए आपको प्रधानमंत्री विवेकाधीन कोष से पचास हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृति की गई है। मैं कामना करता हूं कि आपको हर हालात का सामना करने की शक्ति मिले। पत्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर भी हैं। चेक मिलने से पीड़ित और क्षेत्रीय लोगों में हर्ष व्याप्त है।