{"_id":"b070a103ea2b2080d068cf6d6e34c9e3","slug":"news-hindi-news-89","type":"story","status":"publish","title_hn":"डगैता गांव में ठेकेदार को ग्रामीणों ने खदेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डगैता गांव में ठेकेदार को ग्रामीणों ने खदेड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Wed, 29 Apr 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के डगैता गांव का खड़ंजा खोदकर पाइन बिछा रहे ठेकेदार को बुधवार की दोपहर ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। आरोप था कि ठेकेदार खड़ंजा खोदकर उसे बना नहीं रहे। इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। डगैता गांव में जलनिगम के ठेकेदार पानी सप्लाई के लिए खड़ंजा खोद कर बीचोबीच पाइप बिछा रहे हैं। उखाड़ते समय ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया था कि वे काम पूरा होने के करीब पहुंचेगा तो खड़ंजा बनवा देंगे।
पाइप बिछाने का काम करीब पूरा होने वाला है लेकिन वादे के मुताबिक ठेकेदार खड़ंजा नहीं बनवा रहे। ग्रामीणों ने ठेकेदार से बात की तो वे आनाकानी करने लगी। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। गांव के जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह, वीबी सिंह, सचिन, टिंकू आदि ने बताया कि ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया। विरोध को देख पाइप बिछा रहे ठेकेदार के लोग भाग खड़े हुए। जलनिगम के अधिशासी अभियंता राजेश खरे ने बताया कि उन्हें जानकारी नहीं है। यदि विभाग से काम हो रहा है और खड़ंजा उखाड़ा गया तो जांच बाद कार्रवाई की जाएगी।