फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

पुलिस के डर से छोड़ा गांव

Wed, 11 Mar 2015 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Wed, 11 Mar 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर थाना क्षेत्र के रांकी गांव में पुलिस का खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। यहां पुलिस की जीप फूंकने, गाली गलौज करने के साथ बलबा करने के मामले में मुकदमा दर्ज होने की खबर फैलते ही गांव के तमाम लोग घर छोड़कर भाग गए हैं। गांव में हैं तो सिर्फ बूढ़ी औरतें। गांव में तनाव को देखते हुए अभी पीएसी तैनात है। बुधवार के दिन गांव में शांति बनी रही। एसडीएम और सीओ गांव क ी स्थिति के बारे में जानकारी लेकर आला अफसरों क ो अवगत कराते रहे।
विज्ञापन


सोमवार की रात गांव के दीपक यादव पर हुए हमले में जीभ काटने और फायरिंग की खबर पर उदयपुर पुलिस रांकी गांव पहुंची थी। जहां गांव के तमाम उपद्रवी लोगों ने एक दरोगा को बंधक बना लिया था और पुलिस की जीप को तोड़कर आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में एसओ उदयपुर संतोष दूबे ने गांव के श्यामशंकर, सुरेंद्र समेत तेरह को नामजद तथा लगभग पांच दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना की जांच कर रहे सांगीपुर थानाध्यक्ष एमपी तिवारी ने नामजद सभी तेरह लोगों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



एफआईआर में अज्ञात की खबर पाकर गांव की तमाम महिला, पुरुष तथा नई उम्र के युवकों ने घर छोड़ दिया है। उनको डर है कि कहीं पुलिस उनको न जेल भेज दे। बुधवार को कई घरों में सिर्फ बूढ़ी औरतें ही मिली। घटना को लेकर कोई कुछ बताने को तैयार नही है। इस मामले में एसओ संागीपुर एमपी तिवारी से बात की गई तो उनका कहना था कि जो लोग घटना में शामिल नहीं हैं, उनके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। पर जो शामिल हैं उनको किसी कीमत पर छोड़ा भी नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उदयपुर थाना क्षेत्र के रांकी निवासी दीपक यादव पुत्र कल्लू का इलाज एसआरएन में चल रहा है। बुधवार के दिन भी घायल दीपक की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली तो एसओ संतोष दुबे उससे तहरीर लेने के लिए इलाहाबाद रवाना हो गए लेकिन रास्ते से ही उन्हें लौटना पड़ा। देर रात तक दीपक की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed