फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

पत्नी से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
news
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बड़ारी निवासी विवेक उर्फ गुलाब मिश्र (28) ने गुुरुवार की रात पत्नी व ससुरालियों से तंग आकर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। परिवार के लोग उसकी मौत के लिए ससुरालियों पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बड़ारी गांव निवासी विवेक उर्फ गुलाब मिश्र पुत्र ओमप्रकाश मिश्र ने गुरुवार देर रात घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार की सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो ओमप्रकाश की छत से लटकती लाश देख दंग रह गए। उनके रोने बिलखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी आ गए। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। परिवारवालों के मुताबिक गुलाब की शादी तीन वर्ष पूर्व पट्टी कोतवाली के सिसौरा निवासी मीनू के साथ हुई थी। तालमेल न होने के चलते दोनों काफी अरसे से अलग-अलग रह रहे थे।
विज्ञापन


 ससुरालवालों ने इस बाबत एक मुकदमा भी किया है। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह के लिए कई बार प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनी। इससे गुलाब काफी तनाव में रहता था। गुलाब ने करीब ही एक सुसाइड नोट लिखकर रखा था। जो परिवार के लोगों के हाथ लगा। आत्महत्या के पूर्व गुलाब ने लिखा था कि पत्नी मीनू, ससुर घनश्याम और साला मुकेश से आजिज आकर वह यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालीजन सुलह और मीनू की विदाई के लिए दो लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। जिसे दे पाने में वह असमर्थ था। इससे तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने सुसाइड नोट अपने कब्जे में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक विवेक उर्फ गुलाब मिश्रा परिवार के गुजर बसर के लिए बस पर कंडक्टर का काम करता था। वह तीन भाई हैं। उसके दो भाई बाहर प्रदेश में काम-धंधा करने गए हैं। वह घर पर ही रहता था। शादी के बाद से ही ससुरालियों से उसकी अनबन हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed