फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   news

विद्युतीकरण के नाम पर 4.28 लाख का घपला

Fri, 15 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Fri, 15 Jan 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
 विद्युतीकरण के लिए समिति को मिले करीब 4.28 लाख रुपये के घपले का खुलासा हुआ है। सहायक अभियंता लघु सिंचाई की जांच में मामला उजागर होने के बाद भी अभी तक आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

लघु सिंचाई विभाग से डा. भीमराव अंबेडकर सामूहिक नलकूप योजनान्तर्गत बेलखरनाथधाम के गोलापुर गांव में शिवशक्ति सेवा समिति को दो किश्तों में तकरीबन 4.28 लाख रुपये प्रदान किए गए थे।
विज्ञापन


रुपये के दुरुपयोग करने की शिकायत तत्कालीन डीएम से होने पर उन्होंने लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता से आरोप की जांच करने को कहा। जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि शिव शक्ति सेवा समिति के अध्यक्ष ने बगैर विद्युतीकरण कराए ही रुपये निकाल लिए हैं। जांच अधिकारी ने 4.28 रुपये की रिकवरी करने का आदेश जारी कर दिया। जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि समिति की सदस्य शकुन्तला देवी ने बताया था कि उनकी जानकारी के बगैर उनका नाम समिति में शामिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियंता ने अधिशासी अभियंता विद्युत को पत्र लिखकर अविलंब विद्युतीकरण पर रोक लगाने और मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा था। अभी तक रिकवरी नहीं हुई है। जांच अधिकारी लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शलभ श्रीवास्तव ने बताया कि मामला काफी गंभीर है और वर्तमान में हाईकोर्ट पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed