फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   New year istbal, all day fun and rock

नए साल का इस्तकबाल, दिनभर मस्ती और धमाल

Sat, 02 Jan 2021 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
New year istbal, all day fun and rock
पंजाबी मार्केट में न्यू ईयर पार्टी में संगीत की धुन पर थिरकते युवा। - फोटो : PRATAPGARH
प्रतापगढ़। नए साल के पहले दिन शुक्रवार को लोग जश्न में डूबे रहे। जगह-जगह पार्टी व केक काटकर नए साल का इस्तकबाल किया गया। होटलों, घरों, पार्कों में दिनभर चहल-पहल बनी रही। रात में जगह-जगह पार्टियां हुईं। दिनभर देवी मंदिरों में भी दर्शन-पूजन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी रही। शहर से लेकर गांव तक उल्लास का माहौल रहा।
विज्ञापन

31 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद नए साल के स्वागत में कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। रातभर लोग नए साल के जश्न में डूबे रहे। शुक्रवार को सुबह भी नए साल को लेकर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह की शुरुआत लोगों ने देवी मंदिरों में पहुंचकर दर्शन-पूजन के साथ की। शहर के पौराणिक मां बेल्हा देवी धाम में भोर में पट खुला तो भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी।
विज्ञापन

दोपहर से लेकर रात तक शहर के बाबागंज, भगवाचुंगी, सदर बाजार, घंटाघर स्थित होटलों, रेस्टोरेंटों में खासी चहल-पहल रही। लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ पार्टी की। केक काटकर नए साल का स्वागत किया। एक दूसरे को केक खिलाकर नए वर्ष की शुभकामना दी। दोपहर बाद शहर के दहिलामऊ स्थित शहीद उद्यान पार्क में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। पार्क में बच्चों ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाव से की सैर, ली सेल्फी
सई नदी तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में दर्शन करने पहुंचे लोगों ने नाव से नदी में सैर की। इसके बाद परिवारीजनों के साथ सेल्फी ली। पार्कों व होटलों में आयोजित पार्टी के दौरान भी लोग एक-दूसरे के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

बुके की जमकर हुई खरीदारी
नए साल की शुभकामना देने के लिए बुके की जमकर खरीदारी हुई। साल के पहले दिन जगह-जगह बुके की दुकानें सजी रहीं। बुके की खरीदारी को लेकर दुकानों पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed