फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   New voters will get pre-election 'modern identity card'

नए वोटरों को चुनाव पूर्व मिलेगा ‘आधुनिक’ पहचान पत्र

Sat, 16 Mar 2019 12:28 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 16 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
New voters will get pre-election 'modern identity card'
Voter Id card
 नए वोटरों को अब बैंक एटीएम कार्ड के आकार का रंगीन पहचान पत्र मिलेगा। मतदाता उसे आसानी से जेब में रखकर कहीं भी जा सकेंगे। आधुनिक मतदाता पहचान पत्र का वितरण जल्द शुरू होगा। लोकसभा चुनाव के पहले करीब 70 हजार वोटरों के बीच इसे बांटे जाने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन


वोटरों को पहले सफेद मतदाता पहचान पत्र मिलता था। उसके ऊपर संबंधित मतदाता की तस्वीर छपी होती है। अधिकांश वोटरों की तस्वीर धुंधली या काफी काली हो जाती थी। ऐसे में कार्डधारक का चेहरा मतदान के दिन बूथ पर तैनात अफसर पहचान नहीं पाते थे। ऐसी स्थिति में फर्जी वोटिंग की आशंका बनी रहती थी। इस स्थिति से निपटने के लिए चुनाव आयोग ने नया तरीका खोजा।
विज्ञापन


नए मतदाताओं को रंगीन मतदाता पहचान पत्र देने की योजना बनाई गई थी। पहचान पत्र का आकार किसी बैंक के एटीएम कार्ड की तरह है। प्लास्टिक कोडेड होने के कारण उसके फटने का भी खतरा नहीं है। उस पर वोटर की रंगीन फोटो होगी। माना जा रहा है कि इस आधुनिक मतदाता पहचान पत्र पर छपी रंगीन फोटो से वोटर के मिलान में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्डधारक फोटो धुंधला या ज्यादा काली होने का बहाना बता कर फर्जी वोटिंग नहीं कर सकेगा। यह बताना जरूरी है कि ये आधुनिक मतदाता पहचान पत्र नए वोटरों को ही दिए जाएंगे। उसमें भी वोटर लिस्ट में जिनका नाम प्रारूप छह से जोड़ा गया होगा। सभी तहसीलों पर नए मतदाताओं को वोटर कार्ड वितरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। उपजिलाधिकारी सदर विनीत उपाध्याय ने बताया कि नए वोटरों को नए लुक का कार्ड वितरित करने की तैयारी है।


पुराने वोटरों को नहीं मिलेगी आधुनिक वोटर आईडी
पुराने मतदाताओं को पुराना ही मतदाता कार्ड मिलेगा। जिला निर्वाचन कार्यालय के सूत्र बताते हैं कि डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र बनवाने वाले पुराने वोटरों को भी पुराने मॉडल की वोटर आईडी दी जाएगी। इन लोगों को आधुनिक मतदाता पहचान पत्र अगले चुनाव तक दिए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed