फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   New twist in the police investigation, the bride's cousin died in harsh firing

प्रतापगढ़ : पुलिस की जांच में आया नया मोड़, हर्ष फायरिंग में गई थी दुल्हन के चचेरे भाई की जान

Fri, 18 Jun 2021 08:25 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 18 Jun 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
New twist in the police investigation, the bride's cousin died in harsh firing
pratapgarh news : प्रेम कुमार सिंह (फाइल फोटो)। - फोटो : pratapgarh news
रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेर खां लोहारतारा गांव में शादी के दौरान हुई फायरिंग में दुल्हन के चचेरे भाई की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने जांच के बाद दावा किया है कि दुल्हन के भाई को किसी ने गोली नहीं मारी थी बल्कि, हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हुई। इस मामले में पुलिस ने दुल्हन के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


रानीगंज थाना क्षेत्र के सराय शेर खां लोहारतारा निवासी निगम सिंह की बेटी की बीते मंगलवार को शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए निगम के छोटे भाई शिव सिंह का बेटा प्रेम दिल्ली से आया था। द्वारपूजा के दौरान अचानक गोली लगने से प्रेम की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान परिवार के लोगों ने आरोप लगाया कि गांव का विवेक सिंह उनकी बेटी की शादी में अड़ंगा डाल रहा था।

विज्ञापन


उसने शादी के दौरान दूल्हे को गोली मारने की धामकी दी थी। गांव के बाहर स्कूल में ठहरे बरातियों के साथ दूल्हे को भी धमकी दी थी। इससे पहले सगाई के दौरान भी बवाल किया था। द्वारपूजा के दौरान विवेक ने अपने साथी फिरोज व एक अज्ञात के साथ दूल्हे की हत्या करने की नियत से फायर झोंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में प्रेम आ गया और गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने विवेक सिंह व फिरोज सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। इस मामले में विवेक को जेल भेज दिया गया। अब पुलिस की जांच के बाद कहानी बदल गई है। एसपी आकाश तोमर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि फिरोज, विवेक और दुल्हन का भाई विनय सिंह एक दूसरे के दोस्त हैं। दुल्हन के भाई विनय के कहने पर फिरोज गांव के संजय सिंह की लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर आया था।


द्वारपूजा के दौरान विनय रिवाल्वर को फायर करने के लिए ऊपर उठाने लगा। इसी दौरान फायर हो गया और गोली प्रेम को लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विनय सिंह, फिरोज व संजय सिंह को गिरफ्तार कर रिवाल्वर कब्जे में ले ली। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। सीओ रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि विवेक ने सगाई में धमकी भले दी थी, लेकिन उसने गोली नहीं चलाई थी। विवेक को छोड़ने के लिए पुलिस लिखापढ़ी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed