फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nephew beats aunt to death with a stick in Pratapgarh

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में भतीजे ने चाची को डंडे से पीटकर मार डाला

Wed, 27 Mar 2024 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Nephew beats aunt to death with a stick in Pratapgarh
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

लीलापुर थाना क्षेत्र के सगरा सुंदरपुर गोविंदपुर गांव में होली के दिन साउंड सिस्टम की आवाज कम करने को लेकर हुए विवाद में भतीजे ने चाची को डंडे से पीटकर मार डाला। चाचा की भी हालत गंभीर है। चाचा की तहरीर पर आरोपी भतीजे समेत तीन के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


सोमवार को होली पर शिव कैलाश के पुत्र दीपक उर्फ शेरा ने गाना बजाने के लिए घर के सामने साउंड सिस्टम लगा रखा था। तेज आवाज में बज रहे साउंड की आवाज कम करने को लेकर शेरा से उसकी चाची कलावती (40) की कुछ कहा सुनी हो गई। कई बार कहने के बाद भी शेरा ने आवाज कम करने से इन्कार कर दिया। इस बात को लेकर चाची और भतीजे में विवाद बढ़ गया। शेरा ने आपा खो दिया और चाची कलावती के सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


बीचबचाव करने पहुंचे चाचा लक्ष्मीकांत को भी शेरा ने डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया पड़ोसियों के बीच बचाव पर परिवार के लोग लहूलुहान दंपती को ट्रामा सेंटर लालगंज ले गए, जहां चिकित्सकों ने कलावती को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मीकांत को उपचार के लिए भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में लक्ष्मीकांत ने भतीजे शेरा, उसके पिता शिव कैलाश, मां संगीता के खिलाफ लीलापुर थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। घटना के बाद हत्यारोपी घर छोड़कर भाग निकले। लीलापुर पुलिस ने कई रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।


एसओ नरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिव कैलाश और उसकी पत्नी संगीता को पुलिस ने पतुलकी गांव से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed