{"_id":"66071546c981630a1c05c4e4","slug":"nephew-beat-uncle-to-death-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-114628-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: भतीजे ने चाचा की पीटकर कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: भतीजे ने चाचा की पीटकर कर दी हत्या
विज्ञापन
उदयपुर बाजार में भतीजे ने चाचा की लाठी डंडे से पीटकर रिश्ते का कत्ल कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी भतीजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
उदयपुर बाजार निवासी शिव कुमार शर्मा (68) बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर दरवाजे पर सो रहा था। रात ग्यारह बजे के करीब उसकी भतीजा रामकरन शर्मा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। दरवाजे पर सो रहे चाचा शिवकुमार से बहस करने लगा। चाचा ने उसे फटकार लगाते हुए घर में जाकर सोने को कहा। इससे नाराज भतीजे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपने चाचा को लाठी डंडे से तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। जानकारी पर परिवार के लोग स्थानीय लोगों की मदद से शिव कुमार को सांगीपुर सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र सूरज शर्मा ने आरोपी के खिलाफ नशे में धुत होकर पिता को पीटकर मार डालने की तहरीर दी। उदयपुर पुलिस ने आरोपी रामकरन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है। एसओ राधेबाबू ने बताया कि शराब के नशे में हुई मारपीट में वृद्ध की जान गई है।
हत्यारोपी ही किया करता था चाचा की देखभाल
लालगंज। शराब के नशे में हैवान बने जिस भतीजे ने चाचा को पीटकर मार डाला। वही भतीजा मृतक चाचा की देखभाल भी करता है। मृतक शिवकुमार की पत्नी की दस साल पहले मौत हो गई थी और बेटा सूरज शर्मा मनोरोगी है। इसके चलते वृद्ध चाचा के लिए खाना पानी से लेकर उनकी हर सुख सुविधा का ख्याल आरोपी भतीजा ही किया करता था। घटना के बाद लोगों को यही कहना था कि जिस चाचा की वह खुद देखभाल करता था, उसे ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। लोग इस दुखद घटना इसके लिए शराब को जिम्मेदार करार दिया।-- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर बाजार निवासी शिव कुमार शर्मा (68) बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर दरवाजे पर सो रहा था। रात ग्यारह बजे के करीब उसकी भतीजा रामकरन शर्मा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। दरवाजे पर सो रहे चाचा शिवकुमार से बहस करने लगा। चाचा ने उसे फटकार लगाते हुए घर में जाकर सोने को कहा। इससे नाराज भतीजे के सिर पर खून सवार हो गया। उसने अपने चाचा को लाठी डंडे से तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। जानकारी पर परिवार के लोग स्थानीय लोगों की मदद से शिव कुमार को सांगीपुर सीएचसी ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र सूरज शर्मा ने आरोपी के खिलाफ नशे में धुत होकर पिता को पीटकर मार डालने की तहरीर दी। उदयपुर पुलिस ने आरोपी रामकरन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे थाने में पूछताछ कर रही है। एसओ राधेबाबू ने बताया कि शराब के नशे में हुई मारपीट में वृद्ध की जान गई है।
विज्ञापन
हत्यारोपी ही किया करता था चाचा की देखभाल
लालगंज। शराब के नशे में हैवान बने जिस भतीजे ने चाचा को पीटकर मार डाला। वही भतीजा मृतक चाचा की देखभाल भी करता है। मृतक शिवकुमार की पत्नी की दस साल पहले मौत हो गई थी और बेटा सूरज शर्मा मनोरोगी है। इसके चलते वृद्ध चाचा के लिए खाना पानी से लेकर उनकी हर सुख सुविधा का ख्याल आरोपी भतीजा ही किया करता था। घटना के बाद लोगों को यही कहना था कि जिस चाचा की वह खुद देखभाल करता था, उसे ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। लोग इस दुखद घटना इसके लिए शराब को जिम्मेदार करार दिया।
विज्ञापन