{"_id":"5db88ae48ebc3e93bc19bd00","slug":"neighbors-threw-acid-on-the-young-man-for-preventing-him-from-taking-possession-of-disputed-land-pratapgarh-news-ald2587435157","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवादित भूमि पर कब्जे से रोकने पर पड़ोसी ने युवक पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवादित भूमि पर कब्जे से रोकने पर पड़ोसी ने युवक पर फेंका तेजाब
विज्ञापन
रानीगंज के दांदूपुर में तेजाब से हमले में झुलसा युवक विमल गुप्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
विवादित जमीन पर कब्जे का विरोध कर रहे युवक पर पड़ोसी ने तेजाब फेंक दिया। जिससे वह झुलस गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर निवासी विमल गुप्ता (28) पुत्र शेष नारायण का पड़ोसी राहुल सोनी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। विमल गुप्ता का आरोप है कि राहुल सोनी विवादित भूमि पर जबरन कब्जा करना चाहता है। कभी मकान बनाने का प्रयास करता है तो कभी गौशाला। सोमवार को शौचालय का निर्माण करवा रहा था।
वह विरोध करने पहुंचा तो राहुल और सुभाष सोनी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। इससे वह झुलस गया। खबर मिलते ही रानीगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन करने लगी।
विज्ञापन
उसकी तहरीर पर पुलिस ने राहुल और सुभाष सोनी के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया। रानीगंज एसओ ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। वे घर छोड़कर फरार हैं।