फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Negligence of Electricity Department: The current was broken in the wire that fell.

विद्युत विभाग की लापरवाही: टूट कर गिरे विद्युत तार में दौड़ा दिया गया करंट

Mon, 05 Oct 2020 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Negligence of Electricity Department: The current was broken in the wire that fell.
टूटे तार में दौड़ रहा था करंट, चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा, नाराज ग्रामीणों ने किया उपकेंद्र का घेराव
उपकेंद्र पर लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद भी नहीं बाधित की थी आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। बिजली विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते रविवार सुबह एक युवक की जान चली गई। टूटकर गिरे बिजली के तार की उपकेंद्र में लिखित शिकायत करने के बाद भी आपूर्ति बाधित नहीं की गई। जिसकी चपेट में आने से नगर कोतवाली के गोपालापुर गांव के युवक ने दम तोड़ दिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने उपकेंद्र का घेराव करने के साथ ही जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार नहीं किया।
नगर कोतवाली के गोपालापुर निवासी मनोज सिंह (42) पुत्र भगवत सिंह रविवार सुबह धान की फसल देखने खेत की ओर गए थे। इस दौरान वह टूटकर गिरे तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। दो घंटे बाद उन्हें खोजते हुए परिजन खेत की ओर गए। इस दौरान जमीन पर उनका शव देेखकर उनके होश उड़ गए। खबर पाकर ग्रामीण भी जुट गए। रूपापुर उपकेंद्र से सप्लाई बाधित कराने के बाद शव को तार से अलग किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। लोगों ने उपकेंद्र का घेराव कर हंगामा करना शुरू कर दिया। खबर मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस लोगों को समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन कोई सुनने के लिए तैयार नहीं था। गांव के कमलेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह टूटा तार देखने के बाद उन्होंने रूपापुर उपकेंद्र पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद भी लापरवाही बरती गई।
विज्ञापन

एसपी ने सार्वजनिक किया मोबाइल नंबर, कहा- सीधे हमें दें बदमाशों की जानकारी
प्रतापगढ़। एसपी अनुराग आर्य ने जिले में अपराध रोकने के लिए एक और पहल की है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 8400606000 सार्वजनिक करते हुए बदमाशों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा है। कहा है कि यह यह नंबर मेरा है। आप हमें सीधे अपराधियों के बारे में सूचित करें। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आप का नाम, पता और मोबाइल नंबर गुप्त रखा जाएगा। यदि कोई अवैध तमंचा लेकर चल रहा हो या फिर पुलिसकर्मी आप से पैसों की मांग कर रहे हों तो आप सीधे हमें जानकारी दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिसकर्मियों की समस्या के लिए भी उन्होंने एक नंबर जारी किया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed