{"_id":"89e8170e05e5a10cacb51d07f4c0e46a","slug":"neelachal-be-delayed-traveler-upset-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलांचल के विलंबित होने से यात्री रहे परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलांचल के विलंबित होने से यात्री रहे परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)।
विज्ञापन
नईदिल्ली से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस रविवार को अनिश्चित रही।
ट्रेन यात्रियों में इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। यात्रा रद करें
या इंतजार करें, यही सोचते-सोचते यात्री घंटों स्टेशन पर बैठे रहे। ट्रेन
गत शनिवार को काफी विलंब से गई थी।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल दो व लखनऊ से वाराणसी जाने वाली पीएल पैसेंजर भी दो घंटे लेट थी। ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए यात्रियों की भीड़ काउंटर पर जमा रही। एसएस केएन शर्मा ने बताया कि नीलांचल एक्सप्रेस एक दिन पहले विलंब से गई थी। इसलिए विलंब से आएगी।