फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   ncrt books start in 155 madarsa 2

155 मदरसों में लागू हुआ नया पाठ्यक्रम

Tue, 21 Aug 2018 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 21 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
 जिले के 155 मदरसों में एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम तो लागू कर दिया गया है, मगर पुस्तकों के अभाव में गणित और विज्ञान की पढ़ाई बाधित हो रही है। इससे शिक्षक और बच्चे ऊहापोह की स्थिति में हैं। इससे पठन-पाठन बाधित हो रहा है।  
विज्ञापन

उप्र मदरसा बोर्ड से संचालित जिले के 155 मदरसों में पहली बार एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम पर आधारित गणित और विज्ञान विषय की पढ़ाई प्रारंभ हुई है। अभी तक मदरसों में उर्दू विषय को ही प्राथमिकता दी जाती थी, मगर शासन के कड़े रुख के चलते नए शिक्षासत्र से गणित और विज्ञान की शिक्षा प्रारंभ कर दी गई है। मगर छात्र-छात्राओं के साथ सबसे बड़ी समस्या नए पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकों का नहीं मिलना है। अधिकांश मदरसों में अभी तक नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तक नहीं होने से पढ़ाई प्रारंभ नहीं हो पाई है, जबकि कुछ मदरसे लखनऊ और दिल्ली में संपर्क कर थोक के भाव पुस्तकें मंगा रहे हैं। नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकों के बाजार में मुहैया नहीं होने का कारण पुस्तकों की खरीद पर दुकानदारों का फायदा कम मिलना बताया जा रहा है। फिलहास अधिकांश मदरसों ने प्रकाशकों से सीधा संवाद स्थापित कर पुस्तकें मंगानी प्रारंभ कर दी है। डीआईओएस एसपी यादव ने बताया कि नवीन पाठ्यक्रम पर आधारित पुस्तकें मंगाई जा रही हैं, जल्द ही छात्र-छात्राओं को खुले बाजार में उपलब्ध हो जाएंगी।  
विज्ञापन


भाषा का चयन करने की मिली है छूट  
मदरसों को भाषा का चयन करने की खुली छूट दी गई है। उर्दू, अंग्रेजी और हिंदी भाषा में किसी एक का चयन कर सकते हैं। मगर उन्हें एनसीईआरटी के आधारित पाठ्यक्रम के अनुरुप से शिक्षा देना है। हालांकि अधिकांश मदरसों ने उर्दू भाषा को ही चुना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed