फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nazul Property Bill: Rajabhaiya opposed Nazul Land Bill in the Assembly, said- what development is this?

Nazul Property Bill : राजाभैया ने विधानसभा में किया नजूल भूमि विधेयक का विरोध, बोले- यह कौन सा विकास है

Fri, 02 Aug 2024 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Aug 2024 04:48 PM IST
सार

जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि नजूल भूमि विधेयक लाया गया है, हमने इस विधेयक का विरोध किया है। ये जनता के हित में नहीं है। इसमें सुधार करने को कहा गया है। राजा भैया ने सदन में कहा कि वे भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और हर्षवर्धन बाजपेयी के विचारों से सहमत हैं।

विज्ञापन
Nazul Property Bill: Rajabhaiya opposed Nazul Land Bill in the Assembly, said- what development is this?
विधानसभा में बोलते विधायक राजाभैया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मानसून सत्र के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश नजूल संपत्ति 2024 विधेयक विपक्षी दलों के भारी विरोध के बाद भी पारित हो गया है। हालांकि विपक्ष के साथ ही सत्ता पक्ष से जुड़े विधायकों की ओर से इस पर आपत्ति के कारण मामले को प्रवर समिति को भेज दिया गया है। प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने इसमें संशोधन करने की बात कही है। कुंडा विधायक राजा भैया ने कहा कि ये जनता के हित में नहीं है, इसमें सुधार की आवश्यकता है।

विज्ञापन

जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के मुखिया रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि नजूल भूमि विधेयक लाया गया है, हमने इस विधेयक का विरोध किया है। ये जनता के हित में नहीं है। इसमें सुधार करने को कहा गया है। राजा भैया ने सदन में कहा कि वे भाजपा विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह और हर्षवर्धन बाजपेयी के विचारों से सहमत हैं। इस विधेयक के गंभीर परिणाम होंगे। उदाहरण के तौर पर राजा भैया ने बताया कि इलाहाबाद हाई कोर्ट भी नजूल की जमीन पर है, तो क्या उसे भी खाली करा लिया जाएगा।

विज्ञापन

राजा भैया ने कहा कि पता नहीं कौन सा विकास करेंगे। इससे लाखों लोग बेघर हो जाएंगे। ये ना जनहित में है, ना विपक्ष और सत्तापक्ष में हित में है। ये विधेयक यहां आना ही नहीं चाहिए था। सरकार इसपर फिर से विचार करे, इसे प्रवर समिति को भेजा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के अलावा सत्ता पक्ष की ओर से इस बिल का विरोध करने के कारण मामले को विधानसभा की प्रवर समिति को भेज दिया गया है। नजूल भूमि विधेयक को लेकर भाजपा के प्रयागराज शहर उत्तरी के विधायक हर्षवर्धन और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ ने भी आपत्ति जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed