फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   navratri started

रामपुर की चुनरी, मथुरा की माला से हुआ शृंगार

Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Sun, 02 Oct 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
navratri started
pratapgarh
नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलीपुत्री की पूजा हुई। इसके साथ ही घरों में कलश और अखंड ज्योति की स्थापना की गई। शक्तिपीठ मां बेल्हादेवी मंदिर में माता की एक झलक पाने के लिये आधी रात को ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु धाम में पहुंच गये थे। वे पंक्तिबद्ध होकर पट खुलने का इंतजार करने लगे। रात में तीन बजे से मां बेल्हा देवी का शृंगार  शुरू हुआ। पांच बजे आरती के बाद दर्शन के लिए पट खोल दिया गया। मां का श्रृंगार रामपुर की चुनरी और मथुरा की माला से किया गया।
विज्ञापन


जयकारे लगाने के साथ ही लोगों ने मां के दर्शन किए। घरों में भी शैलपुत्री के रूप का पूजन विधि विधान से हुआ। वैदिक मंत्रों के बीच पंडितों ने यजमानों के यहां कलश की स्थापना कराई। लोगों ने दुर्गा सप्तशती का अखंड पाठ किया। आरती के बाद मां से परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। पंडितों ने बताया कि शैलपुत्री के पूजन से परिवार में खुशहाली आती है। नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब दिखा। हर कोई देवी के दर्शन को व्याकुल था। मां बेल्हा देवी के श्रंगार के लिये राजा पंडा की टीम लगी थी। रात को तीन बजे से मंदिर में  चहल-पहल शुरू हो गई थी। माता का शृंगार उत्तर-प्रदेश के रामपुर जिले में बनी चुनरी और भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से आकर्षक माला से किया गया। कारोबारी पप्पू दयाल का कहना है कि रामपुर समूचे एशिया में चुनरी के गढ़ के रूप में अपनी पहचान बनाए हुए है। देशभर में यही से चुनरी जाती है। बेल्हा देवी के साथ-साथ गड़वारा मेें मां चंडिका, कुंडा की ज्वाला देवी और रानीगंज की चौहरजनदेवी मंदिर में भी धूम रही। दर्शन के लिये श्रद्धालुओं का ताता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed