फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   navratri celebration

चुनरी और मेहंदी से हुआ स्कंदमाता का पूजन

Thu, 06 Oct 2016 11:33 PM IST
navratri celebration
navratri celebration Updated Thu, 06 Oct 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
navratri celebration
न्‍यूूज
नवरात्र के पांचवें दिन शंकर के ज्येष्ठ पुत्र और देवासुर संग्राम के सेनापति भगवान कार्तिकेय की माता देवी स्कंदमाता की मां बेल्हा देवी मंदिर और अन्य देवी मंदिरों में  विधि विधान से पूजा की गई। मां की प्रसन्नता पाने के लिए भक्तों ने लाल चुनरी और मेंहदी से पूजन किया। श्रद्धालुओं ने माता की कृपा पाने के लिये कन्या और लंगूरों को भोजन कराया। कमल के आसन पर विराजमान स्कंद माता को पद्मासन देवी भी कहते हैं। इनकी सवारी सिंह है। भक्तों ने पीले रंग के पुष्प, वस्त्र एवं पीले रंग के खाद्य पदार्थ को प्रसाद के रूप में भोग लगाकर माता को प्रसन्न किया। मान्यता है कि संतान की सफलता के स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इसीलिए लोग उनको मेंहदी भी अर्पित करते है। बेल्हा देवी के साथ ही जिले के अन्य देवी मंदिरों, चंडिका देवी, ज्वाला देवी, चौहरजनदेवी धाम में भी भक्तों की अपार भीड़ मां की एक झलक पाने को आतुर दिखा।
विज्ञापन


संकटहरणी धाम में चढ़ा रोट
मोहनगंज में पौराणिक स्थल मां संकट हरनीधाम में काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने हलुवा पूड़ी और रोट चढ़ाया। भंडारे का आयोजन और कन्या भोज किया गया। इस मौके पर मनोज सिंह, विनोद सिंह, श्रीमती राम संवारी तिवारी, पृथ्वीपाल सिंह, लाल जय सिंह समेत कई लोगाें ने भंडारे में भाग लिया।
विज्ञापन


चली आवा मइया हो गरिबवा की नगरी...
रानीगंज(ब्यूरो)। नवरात्र में दुर्गा पंडालों में नीमिया के डारी मइया डालेली झलुवा हो कि झुलि झुलि न..., चली आवा मइया हो गरिबवा की नगरी... सहित देवी गीतों की तान पर भक्त झूम रहे हैं। मां की मनमोहक झांकी दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लच्छीपुर बाजार में सजे दुर्गा पंडाल में लगी मां की भव्य प्रतिमा भक्तों का बरबस आकर्षित कर रही है। यहां सुबह शाम मंत्रोच्चार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। वहीं रात्रि में देवीजागरण का कार्यक्रम होता है। यहां बुधवार की रात पवन कुमार विश्वकर्मा सहित कलाकारों ने देवी गीत प्रस्तुत किया। वहीं रानीगंज कस्बे में स्टेशन रोड पर सजा मां दुर्गा का पंडाल भक्तों के आकर्षण का केन्द्र बना है। यहां भारी संख्या में भक्त पहुंचकर मां का दर्शन कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण अंचल में भी दुर्गा पंडाल सजाए गए है। जहां सुबह शाम मां के पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं नवरात्र के पावन के दिनों सिद्धपीट मां बाराही देवी धाम पर भी दूर दूर से भक्त दर्शन पूजन को पहुंच रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed