फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   navratra news

सृष्टि का विस्तार करने वाली मां कूष्मांडा ने भक्तों का मनमोहा

Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sun, 10 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
navratra news
cultural event
सृष्टि का विस्तार करने वाली मां कूष्मांडा के स्वरूप ने भक्तों का मनमोह लिया। रविवार को देवी के इसी स्वरूप की विधि विधान से पूजा की गई है। मां बेल्हा देवी में उमड़ी भक्तों की भीड़ की थकान और प्यास मां के दर्शन मात्र से ही गायब हो गई। मंदिरों में उनकी एक झलक पाने के लिए श्रद्धालु लालायित दिखे। नवरात्र पर्व पर चहुंओर का वातावरण भक्तिमय हो गया है। जगह-जगह मंदिरों पर बजते देवी गीत को सुनने के लिए बरबस ही लोगों के कदम ठिठक जाते हैं। सुबह और शाम घंटा-घड़ियालों और शंख की ध्वनि से आस-पास का वातावरण गुंजायमान हो जाता है। घर-घर में देवी की पूजा अर्चना का दौर चल रहा है।
विज्ञापन


मां कूष्मांडा के बारे में कहा जाता है कि इनका यह स्वरूप अन्नपूर्णा का है। प्रकृति का दोहन और लोगों को भूख-प्यास से व्याकुल देखकर मां ने शाकुंभरी का रूप धरा। इन्हाेंने ही सृष्टि का विस्तार किया है। आज के दिन मां बेल्हादेवी के प्रांगण में देवी के इसी स्वरूप की एक झलक पाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु डटे रहे। कहा जाता है कि माता के इस रूप में तृप्ति और तुष्टि दोनो ही है। जो भी माता के इस स्वरूप का दर्शन करता है उसको सारे मनोरथ पूरे हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed