{"_id":"6788088d85ca41b9ee05b18b","slug":"napas-night-shelter-locked-people-shivering-from-cold-on-the-streets-pratapgarh-news-c-3-1-ald1030-541771-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: ताले में बंद नपा का रैन बसेरा सड़कों पर सर्दी से ठिठुरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: ताले में बंद नपा का रैन बसेरा सड़कों पर सर्दी से ठिठुरे लोग
विज्ञापन
लोगों को सर्दी से बचाने के लिए नगर पंचायत ने रैन बसेरा तो बना दिया पर शायद ताला खोलना भूल गया। मंगलवार की रात रैन बसेरा में रुकने पहुंचे श्रद्धालुओं ने ताला लटकता देखा तो डीएम से शिकायत की। उसके बाद भी ताला नहीं खुला। हीरागंज बाजार निवासी रोहित जायसवाल, सचिन जायसवाल महाकुंभ में मकर संक्रांति पर गंगा स्नान कर 11 बजे कुंडा पहुंचे। घर जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिला तो उन्होंने रैन बसेरे में रुकने की सोची। लेकिन, वहां ताला लटक रहा था।
इस पर ईओ और एसडीएम को फोन किया तो वह बंद था। इसके बाद जिलाधिकारी को फोन कर मामले से अवगत कराया गया। उन्होंने रैन बसेरा खुलवाने का आश्वासन दिया। लेकिन, इसके बाद भी रैन बसेरा नहीं खुल सका।
सूचना पाकर पहुंचे थाने के एसआई दुर्गेश सिंह पहुंचे। काफी देर तक गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। खुले आसमान में श्रद्धालुओं को ठंड में पोस्ट ऑफिस तिराहे पर रात बितानी पड़ी। एसडीएम भरत राम ने कहा कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।