फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Naib Nazir murder case: SDM and three people accompanying him beat up father mercilessly

नायब नाजिर हत्याकांड :  एसडीएम और उनके साथ आए तीन लोगों ने पापा को बेरहमी से पीटा था

Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Apr 2022 12:15 AM IST
सार

लालगंज तहसील के तत्कालीन निलंबित एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को गिरफ्तार करने के पहले पुलिस पुख्ता साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। शुक्रवार को लालगंज कोतवाल कमलेश पाल ने शहर के विवेक नगर स्थित सुनील शर्मा के घर पहुंचकर उसके बेटे और मुकदमा वादी सुधीर कुमार शर्मा का बयान रिकार्ड किया।

विज्ञापन
Naib Nazir murder case: SDM and three people accompanying him beat up father mercilessly
प्रतापगढ़ : नायब नाजिर सुनील शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : प्रतापगढ़

विस्तार

लालगंज तहसील में तैनात रहे नायब नाजिर सुनील शर्मा के हत्यारोपी निलंबित एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। शुक्रवार को मृतक के बेटे का बयान दर्ज करने के लिए लालगंज कोतवाल विवेक नगर स्थित नायब नाजिर के घर पहुंचे। बेेटे ने बताया कि तत्कालीन एसडीएम और उनके साथ आए तीन लोगों ने पापा की डंडे से बेरहमी के साथ पिटाई की थी। वह रहम की भीख मांगते रहे, मगर एसडीएम को दया नहीं आई। 

विज्ञापन




लालगंज तहसील के तत्कालीन निलंबित एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह को गिरफ्तार करने के पहले पुलिस पुख्ता साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। शुक्रवार को लालगंज कोतवाल कमलेश पाल ने शहर के विवेक नगर स्थित सुनील शर्मा के घर पहुंचकर उसके बेटे और मुकदमा वादी सुधीर कुमार शर्मा का बयान रिकार्ड किया।

विज्ञापन

इतना पीटा था कि बोल नहीं पा रहे थे

बेटे सुधीर शर्मा ने बताया कि एसडीएम और उनके तीन लोगों ने मिलकर बेरहमी से पापा की पिटाई की थी। वह बार-बार गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी बात नहीं सुनी। सुधीर ने बताया कि गंभीर रूप से घायल  पापा ने घर पहुंचने के बाद रो-रो कर घटना के बारे में जानकारी दी थी। सुधीर के मुताबिक, सुनील को इतना बुरी तरह पीटा गया था कि वह बोल भी नहीं पा रहे थे।



सुधीर शर्मा ने लालगंज कोतवाल को बताया कि पहले उसके पापा एसडीएम के सबसे करीबियों में शामिल थे। मगर कैसे वह उनकी जान के दुश्मन बन गए, यह बात समझ में नहीं आ रही है। सुधीर ने बताया कि घटना के बाद जिले के अफसर जरा भी सक्रिय हुए तो पापा की जान बच सकती थी।  इलाज कराने के लिए जिले के अधिकारियों से भी फरियाद की गई, लेकिन सभी एसडीएम के बचाव में आ गए। जिससे समय से इलाज नहीं हो पाया। लालगंज कोतवाल ने सुुधीर का पूरा बयान रिकार्ड किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed