फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Nagar Panchayat Manikpur plunged into darkness due to burning transformer

Pratapgarh News: ट्रांसफाॅर्मर जलने से अंधेरे में डूबा नगर पंचायत मानिकपुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Manikpur plunged into darkness due to burning transformer
नगर पंचायत मानिकपुर में दो माह के भीतर तीन ट्रांसफाॅर्मर जल गए। जिससे नगर अंधेरे में रहने को मजबूर है। इसके बावजूद विद्युत विभाग ट्रांसफाॅर्मर बदलना मुनासिब नहीं समझ रहा है। जिससे नगर के लोगों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

नगर पंचायत मानिकपुर के कजियाना मोहल्ले का 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर दरगाह के पास लगा हुआ है। जो पिछले दो माह से जला हुआ है। इसी प्रकार चौरही एवं शहाबाद उत्तरी मोहल्ले में लगा ट्रांसफाॅर्मर भी 20 दिन पूर्व जल गया। जिससे लोगों के घरों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं ने ट्रांसफाॅर्मर बदलने के लिए बार-बार शिकायत की, लेकिन अधिकारियों व कर्मचारियों के माथे पर बल नहीं पड़ा। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने भी कई बार अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed