फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   nagar palika distroy atikraman

व्यापारियों के विरोध पर थमी जेसीबी की रफ्तार

Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Thu, 05 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
nagar palika distroy atikraman
pratapgarh
अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार को तीसरे दिन व्यापारियों के विरोध के चलते रुक-रुककर चलता रहा। पूरा समय महज कुछ कदम कार्रवाई में ही सिमटकर रह गया। विरोध को देखते हुए दुकानों के ऊपर लगे ग्लोसाइन बोर्ड हटाने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया। शहर से अतिक्रमण हटाने के अभियान के तीसरे दिन बुधवार को एसडीएम सदर शशिभूषण राय, अतिरिक्त एसडीएम व प्रभारी बीडीओ सदर विपिन उपाध्याय, ईओ नगर पालिका अवधेश कुमार यादव, सीओ सिटी शशिशेखर दीक्षित दलबल के साथ तहसील के सामने से अतिक्रमण ढहाते हुए पंजाबी मार्केट में प्रवेश किए। इस दौरान नाले के ऊपर किया अतिक्रमण जेसीबी ध्वस्त करते हुए आगे की ओर बढ़ रही थी। दुकान व मकान के ऊपरी हिस्से में लगे ग्लोसाइन बोर्ड को भी तोड़ा जा रहा था।
विज्ञापन


अतिक्रमण हटाने का दस्ता महज पचास मीटर की दूरी तय कर पाया था कि व्यापार मंडल के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा व्यापारियों के साथ आ गए और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने लगे। वे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर नाराजगी जता रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों से पुलिस की तकरार भी हुई। इससे कुछ देर के लिए जेसीबी थम गई। व्यापारी और एसडीएम समेत दूसरे अधिकारियों से वार्ता के बाद यह तय हुआ कि नाली के ऊपर किए गए निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा। दुकानों के ऊपर लगे ग्लोसाइन बोर्ड जो बाहर तक निकले हुए हैं। उसे 48 घंटे के भीतर हटा लिया जाएगा। इस बात पर सहमति बनी तो पंजाबी मार्केट में ही जेसीबी नाले के ऊपर का अतिक्रमण ध्वस्त करती रही। इस दौरान तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed