{"_id":"582766054f1c1b342fb3b559","slug":"nagar-kotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिफ्ट मांगकर युवक पर किया हमला, लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिफ्ट मांगकर युवक पर किया हमला, लूटा
प्रतापगढ़
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लिफ्ट लेकर एक बदमाश ने एक युवक को साथियों के साथ मिलकर लूट लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश करने लगी, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
नगर कोतवाली क्षेत्र के दहिलामऊ निवासी कृपाशंकर शर्मा पुत्र राम बहादुर शर्मा शुक्रवार रात किसी काम से ट्रेजरी चौराहे के पास आया था। चौराहे पर उसे एक युवक ने रोक लिया। बोला कि उसका बहनोई भंगवा गांव के करीब घायल पड़ा है। वहां तक उसे पहुंचा देंगे तो बहुत उपकार होगा। यह सुनते ही कृपाशंकर उस युवक की मदद के लिए उसे मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। वह उसके बताए हुए स्थान ले जाने लगा। भंगवा व खजुरनी गांव की सीमा पर सुनसान स्थान देख युवक ने कृपाशंकर को मोटरसाइकिल रोकने के लिए कहा। तभी झुरमुट से दो युवक बाहर निकले। वे कृपाशंकर को दबोच लिए। तीनों ने उस पर हमला बोल दिया। उसके पास से करीब पांच हजार रुपये, मोबाइल, पर्स व मोटरसाइकिल लूटकर खजुरनी की ओर भाग निकले। भयभीत कृपाशंकर शहर की ओर भागा। एक महिला मिली। जिसके मोबाइल से अपने पिता को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में उसके परिजन पहुंच गए और उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही भंगवा चुंगी चौकी प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद इलाके के बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। कृपाशंकर ने पुलिस को बताया कि वे सतीश व अतुल आपस में नाम ले रहे थे। नगर कोतवाल का कहना है कि लूट जैसी कोई बात नहीं है। पीड़ित के परिचित ही बाइक ले गए हैं। इनकी खोजबीन की जा रही है।