{"_id":"63dd5a946e1dde64df744ce2","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-ald1006-47916-2023-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 90 प्रतिशत धान की हुई खरीद, 28 फरवरी तक अंतिम तिथि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 90 प्रतिशत धान की हुई खरीद, 28 फरवरी तक अंतिम तिथि
Sat, 04 Feb 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 04 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसानों का धान खरीदने के लक्ष्य के करीब जिला प्रशासन पहुंच गया है। अभी तक 90 प्रतिशत धान की खरीद हो चुकी है, जबकि दस प्रतिशत धान की खरीदारी करने के लिए अभी 25 दिन शेष हैं।
किसानों का भुगतान करने में भी विभाग ने तेजी दिखा रहा है। अभी तक 160 करोड़ रुपये का धान खरीदा जा चुका है। किसानों को 138 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
धान खरीद का लक्ष्य हासिल करने में अफसरों के तेजी दिखाने का परिणाम रहा कि अब लक्ष्य के करीब पहुंच गए हैं। जिले को 90,000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं जिले के 54 केंद्रों से 80,000 मीट्रिकटन धान की खरीद हो चुकी है। शासन ने किसानों का धान खरीदने के लिए 28 फरवरी की तिथि निश्चित की है।
जिन किसानों से धान खरीद हो रही है, उनका ऑनलाइन भुगतान भी किया जा रहा है। किसानों को 160 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना था। जिसमें से 138.46 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। अभी लगभग 22 करोड़ रुपये किसानों को भुगतान किया जाना है।
इसमें 16.28 करोड़ रुपये पीसीएफ और 8.64 करोड़ रुपये खाद्य विभाग का बकाया है। दो करोड़ रुपये अन्य संस्थाओं का बकाया है। धान खरीदने के लिए 28 फरवरी अंतिम तिथि निश्चित की गई है।
अफसरों का दावा है कि समय से पहले ही लक्ष्य पूरा हो जाएगा। किसानों के भुगतान के बाबत अफसर लगातार केंद्र प्रभारियों के संपर्क में हैं, किसानों का डाटा ऑनलाइन होते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
Iजिले में धान खरीद का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया जाएगा। किसानों का जो बकाया है, डाटा आनलाइन होते ही सीधे खाते में भुगतान भेजा जाएगा। अजीत कुमार त्रिपाठी, जिला खाद्य विपणन अधिकारीI