{"_id":"63e1468ab4fcec1ba51bcefe","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-50480-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आज से बढ़ गया रोडवेज बसों का किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आज से बढ़ गया रोडवेज बसों का किराया
Mon, 06 Feb 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Feb 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बसों का सफर महंगा हो गया है। आधी रात से बढ़ा किराया लागू होते ही परिचालक मुसाफिरों से नए दर पर किराया वसूलने लगे। प्रयागराज के लिए 77 रुपये किराया देना पड़ता था, मगर अब यात्रियों को 93 रुपये चुकता करना होगा। इसी तरह लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, वाराणसी के लिए भी यात्रियों को जेब ढीली करनी होगी।
रोडवेज बसों के किराए में 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ोत्तरी की गई है। राज्य परिवहन प्राधिकरण एसटीए की सोमवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पर मुहर लग गई। सप्ताह भर के भीतर नया किराया लागू कर दिया है।
एआरएम पीके कटिहार ने बताया कि अब तक 77 रुपये किराया प्रयागराज के लिए देना पड़ता था, मगर अब 93 रुपये देना होगा। इसी तरह दिल्ली के लिए 165 रुपये अतिरिक्त जहां देना पड़ेगा, वहीं कानपुर के लिए 53 , गोरखपुर के लिए 67 और रायबरेली के लिए 23 रुपये अतिरिक्त किराया चुकाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रात बारह बजे बढ़े हुए किराया टिकट मशीन में साफ्टवेयर के माध्यम से पता चलेगा। इसके पहले टोलटैक्स, बीमा सहित अन्य कर में क्या घटाया और बढ़ाया जा रहा है। इस पर अभी कुछ बोल पाना मुश्किल है।