{"_id":"63e1475dc36b93589204e567","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-50298-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 फीसदी युवाओं को संगठन में करें शामिल: विश्वनाथ पाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 फीसदी युवाओं को संगठन में करें शामिल: विश्वनाथ पाल
Tue, 07 Feb 2023 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 07 Feb 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
रानीगंज विधानसभा के भगेसरा गांव में सोमवार को बहुजन समाज पार्टी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि कामकाज की जिम्मेदारी 50 प्रतिशत युवाओं को सौंपी जाए।
प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यक्रम में कहा कि पार्टी के कामकाज व बसपा सरकार की योजनाओं का प्रचार- प्रसार शहर से लेकर गांव तक युवा परिश्रम से करें। सर्व समाज के विकास पर पार्टी चल रही है ऐसे में युवा के हाथ जिम्मेदारी देना आवश्यक है। कार्यक्रम में पार्टी के मुख्य जोन प्रभारी प्रयागराज जगन्नाथ पाल ने केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला।
कहा कि महंगाई चरम पर है। बसपा शासनकाल में अपराधियों के हौंसले पस्त थे। आज जनता बसपा के शासनकाल को याद कर रही है। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार गौतम, जोन प्रभारी रवींद्र गौतम, अश्वनी राणा, उदयराज समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं का पूरनपुर पटखान में विनोद सिंह चौहान, संजय सिंह ने जोरदार स्वागत किया।