{"_id":"63e00f25b126c8561c76540c","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-49623-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर लगाया जाम
Mon, 06 Feb 2023 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता उमेश पांडेय के बेटे विशाल पांडेय की हत्या के फरार चार आरोपियों की गिरफ्तारी न होने सहित उनकी अवैध संपत्ति पर बुलडोजर न चलने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को जेठवारा-लालगोपालगंज मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी की।
मौके पर मौजूद एसडीएम कुंडा तथा सीओ सदर ने लोगों को समझा बुझाकर बीस मिनट में जाम समाप्त कराते हुए दस फरवरी तक कार्रवाई के लिए मोहलत मांगी। जाम खत्म होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बाघराय थाना क्षेत्र के रोर निवासी भाजपा नेता उमेश पांडेय के बेटे विशाल पांडेय की 25 जनवरी को प्रयागराज से लौटते समय रास्ते में मारपीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले में सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान रन बहादुर सिंह समेत तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। लेकिन अब तक चार आरोपी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश का दावा कर रही है।
विज्ञापन
रविवार को विशाल पांडेय को श्रद्धांजलि देने के लिए गांव के एक गेस्ट हाउस में जुटे लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तथा अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलवाने और आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग को लेकर विधायक राजेंद्र नाथ त्रिपाठी की मौजूदगी में जेठवारा- लालगोपाल गंज मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए।
बवाल की आशंका को देखते हुए एसडीएम कुंडा सतीशचंद्र त्रिपाठी तथा सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने लोगों के पास पहुंचकर उन्हें दस फरवरी तक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। ब्राम्हण महासभा ने चेतावनी दी कि मांग पूरी न हुई तो 18 फरवरी को फिर आंदोलन होगा जिसकी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में भाजपा नेता शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, बसपा जिलाध्यक्ष सुशील गौतम आदि ने इलाके से गुंडाराज के खात्मे का आह्वान किया। इस मौके पर सिन्धुजा मिश्रा ,महेश सिंह फौजी , विनोद मिश्रा , शिवसेना के दिनेश पांडेय, आदिल हमजा, संदीप तिवारी आदि मौजूद थे।