{"_id":"63c44563795152767c24a65b","slug":"na-pratapgarh-news-c-3-1-32746-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: जमीन के फेर में बुजुर्ग महिला की गला काटकर नृशंस हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: जमीन के फेर में बुजुर्ग महिला की गला काटकर नृशंस हत्या
Sun, 15 Jan 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर थाना क्षेत्र अंगन का पुरवा यादवपट्टी गांव में एक बुजुर्ग महिला की शनिवार रात जमीन के फेर में धारदार हथियार से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने बड़ी बहू समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
यादवपट्टी अंगन का पुरवा गांव निवासी सजनी (63) पति की मौत के बाद अपने बेटे लक्ष्मीकांत और श्रीकांत से अलग मकान में रहती थी। कुछ दिनों पहले लक्ष्मीकांत अपने हिस्से की जमीन बेचकर कहीं चला गया। दाखिल खारिज के बाद जमीन पर कब्जे को लेकर सजनी व खरीदारों के बीच विवाद होने लगा। जिसकी शिकायत पुलिस के पास भी पहुंची।
रविवार भोर में छोटा बेटा श्रीकांत लघुशंका के लिए उठा। अपनी मां के कमरे का दरवाजा खुला देख हैरत में पड़ गया। वह अपनी पत्नी जगाकर मां के कमरे में गया। जहां बिस्तर पर उसका रक्तरंजित शव पड़ा था। हत्यारों ने धारदार हथियार से उसका गला काटकर नृशंस हत्या कर दी थी। श्रीकांत का कहना है कि उसने जमीन खरीदने व सौदा कराने वालों के साथ भाभी गुड़िया को मां के घर से जाते देखा था।
विज्ञापन
वृद्घा की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में श्रीकांत की तहरीर पर पुलिस ने बहू गुड़िया देवी, कमलेश, नितीश, विनीत, राकेश व विजय पटेल के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ अजीत सिंह ने बताया कि नामजद मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।