फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mutton ordered in Dhaba, dead rat served in plate, police arrived after ruckus

Pratapgarh : ढाबे में मटन का दिया आर्डर, थाली में परोस दिया गया मरा चूहा, हंगामा होने पर पहुंची पुलिस

Fri, 30 Jun 2023 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jun 2023 11:12 PM IST
सार

फतनपुर थाना के गौरा पूरे बदल निवासी विजय प्रताप सिंह, महेश सिंह व संतोष कुमार बृहस्पतिवार देर रात रानीगंज के गाजी की बाग स्थित कृष्णकुमार यादव के ढाबा पर मीट खाने पहुंचे थे। विजय ने मीट का आर्डर दिया।

विज्ञापन
Mutton ordered in Dhaba, dead rat served in plate, police arrived after ruckus
मीट की जगह मरा चूहा परोसने पर ढाबे पर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गाजी की बाग स्थित ढाबे पर उस समय हंगामा शुरू हो गया जब ग्राहक के सामने मीट की थाली में मृत चूहा परोस दिया गया। काफी देर ग्राहक और ढाबा संचालक के बीच नोक झोक होती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

विज्ञापन

फतनपुर थाना के गौरा पूरे बदल निवासी विजय प्रताप सिंह, महेश सिंह व संतोष कुमार बृहस्पतिवार देर रात रानीगंज के गाजी की बाग स्थित कृष्णकुमार यादव के ढाबा पर मीट खाने पहुंचे थे। विजय ने मीट का आर्डर दिया। कुछ देर बाद जब थाली सामने आई तो विजय कुमार की थाली में मृत चूहा दिखाई पड़ा। इससे विजय और उसके साथियों का ढाबा संचालक से विवाद होने लगा।

विज्ञापन


काफी देर तक ढाबा संचालक और ग्राहको के बीच नोकझोक होती रही। नाराज ग्राहकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हंगामे की जानकारी पर रानीगंज के साथ फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मामले में रानीगंज थाना प्रभारी रानीगंज सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रानीगंज के फूड इंस्पेक्टर को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है। सैंपल एकात्रित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। ढाबा संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed