{"_id":"57f3eedf4f1c1b8d322709af","slug":"murdred-to-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलीपुर में चौकीदार को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलीपुर में चौकीदार को कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़।
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
न्यूूज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध चौकीदार को हत्यारों ने कुल्हाड़ी से काट डाला और शव खेत में फेंककर भाग निकले। मंगलवार को उसका शव मिला तो गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में बेटे की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हथिगवां के मोहद्दीनगरनिवासी जगन्नाथ सरोज (58) दुकानों की चौकीदारी करता था। सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे वह घर से अचानक निकल गया। रात में परिजन उसे खोजने लगे लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव के लोग खेत की ओर गए तो वहां सड़क के करीब खेत में जगन्नाथ का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई थी। शरीर में कई स्थानों पर भी कुल्हाड़ी जैसे हथियार से घाव के निशान मिले। माना जा रहा है कि हत्यारों ने शरीर के साथ ही सिर पर भी वार किया था। गांव के लोगों ने मृतक की पहचान जगन्नाथ के रूप में की। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते पहुंचे। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई रंजिश नही है। इसलिए हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी। एसओ ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कहीं और की गई हत्याःजगन्नाथ का शव देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा था उसकी हत्या दूसरे स्थान पर की गई है। चूंकि घटनास्थल पर खून बहुत कम गिरा था। रात में परिजन उस ओर खोजबीन करने भी आए थे लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस भी उसकी हत्या दूसरे स्थान पर होने की बात कर रही है। एसओ के मुताबिक मृतक शराब अधिक पीता था। हो सकता है कि शराब पीने के दौरान ही विवाद हुआ हो और इसके बाद साथ के लोगों ने ही उसकी हत्या कर दी।