{"_id":"64fc8b973b09ab3ab7045065","slug":"murder-of-farmer-sleeping-at-flour-mill-pratapgarh-news-c-262-1-sald1008-4050-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: आटा चक्की पर सो रहे किसान की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: आटा चक्की पर सो रहे किसान की हत्या
Sat, 09 Sep 2023 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Sep 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
संग्रामगढ़ थाने के विजयीमऊ बंधवा में वृद्ध की हत्या के बाद पहुंचे सीओ लालगंज परिजनों को समझाते
विज्ञापन
खून से लथपथ मिला शव,जमीन के विवाद धारदार हथियार से वार, आरोपी फरार
संग्रामगढ़ के विजयीमऊ बंधवा की घटना, तीन थानों की पुलिस मुस्तैद
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। संग्रामगढ़ के विजयीमऊ बंधवा में शुक्रवार की रात आटा चक्की पर सो रहे किसान हरिश्चंद्र पटेल (55) की धारदार से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे फरार हो गए। घटना की जानकारी के बाद तनाव को देखते हुए तीन थानों की फोर्स मुस्तैद रही। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विजयीमऊ बंधवा निवासी हरिश्चंद्र पटेल खेती और मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता था। हर दिन की तरह शुक्रवार की शाम वह घर से करीब पांच सौ मीटर दूर आटा चक्की पर सोने गया था। शनिवार की सुबह वह घर नहीं पहुंचा। उसे बुलाने के लिए बच्चे आटा चक्की पर पहुंचे। जहां बिस्तर पर हरिश्चंद्र का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर, चेहरे पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन
यह देख परिजन रोने-बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। लोगों का आक्रोश देख सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर लालगंज व लीलापुर थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन देते हुए शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना के सिलसिले में मृतक के भाई कमलेश पटेल ने गांव के ही अखिलेश , बाबूलाल, अर्जुन उर्फ बउवा, शिवराम व धर्मेंद्र के खिलाफ जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक के तीन बेटे संजय, विजय व अजय हैं। सीओ रामसूरत सोनकर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपी घर से फरार हैं।
परिजनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की जिद में अड़े
हरिश्चंद्र की हत्या से आक्रोशित परिजन व रिश्तेदार पुलिस को खरीखोटी सुनाते रहे। सीओ लालगंज से कहा कि बेखौफ आरोपियों ने जिस तरह हरिश्चंद्र की हत्या की घटना को अंजाम दिया। उसी तरह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी अनहोनी हो सकती है। सीओ ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक दो सिपाही 24 घंटे सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहेंगे। शस्त्र लाइसेंस समेत अन्य मांगों को भी पूरा किया जाएगा।
पुलिस ने शिकायत गंभीरता से नहीं लिया, तीन दिन पहले घर पर बोला था धावा
मृतक के भाई कमलेश पटेल का आरोप है कि तीन दिन पहले जमीन के विवाद में आरोपी घर पर धावा बोला था। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करने से बड़ी वारदात टल गई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लिया होता तो शायद घटना टल जाती।

संग्रामगढ़ थाने के विजयीमऊ बंधवा में वृद्ध की हत्या के बाद पहुंचे सीओ लालगंज परिजनों को समझाते

संग्रामगढ़ थाने के विजयीमऊ बंधवा में वृद्ध की हत्या के बाद पहुंचे सीओ लालगंज परिजनों को समझाते