फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Murder of an old man by decapitating him in Lalganj, the deceased lived in a farm separate from the family

Pratapgarh : लालगंज में वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या, परिवार से अलग खेत में रहता था मृतक, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Sep 2024 04:58 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, लालगंज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 04:58 PM IST
सार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के राजातारा अमावां गांव में पाही पर सो रहे वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। वृद्ध परिवार से अलग खेत में स्थित पाही पर रहता था।

विज्ञापन
Murder of an old man by decapitating him in Lalganj, the deceased lived in a farm separate from the family
घटना के बाद छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के राजातारा अमावां गांव में पाही पर सो रहे वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। वृद्ध परिवार से अलग खेत में स्थित पाही पर रहता था। उसका काफी दिनों से परिवार के लोगों से कोई मेलजोल नहीं था। परिजनों ने किसी पर शक नहीं जाहिर किया है। पुलिस पारिवारिक विवाद में वारदात को अंजाम देने की बात से इनकार नहीं कर रही है। फिलहाल घटना की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के अमावां राजातारा निवासी साठ वर्षीय रामफेर दो साल से पत्नी व बच्चों से अलग गांव से एक किलोमीटर दूर खेत में छप्परनुमा घर में रहता था। परिजनों से वह इस कदर नाराज था कि कोई उधर आता को मारपीट पर आमादा हो जाता था। जिसके चलते परिवार के लोगों ने उसके पास आना बंद कर दिया। रविवार को दस बजे गांव के लोग खेत की ओर गए तो रामफेर का रक्तरंजित शव पड़ा देख दंग रह गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि रात में किसी ने वृद्ध के सिर पर ईंट या किसी वजनदार वस्तु से ताबड़तोड़ वार कर बुरी तरह से कूंच डाला। हत्यारे बेरहमी से कत्ल करने के बाद मौके से भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पत्नी द्रोपती देवी समेत परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंच गए। हत्या की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। छानबीन के दौरान वृद्ध की हत्या में प्रयुक्त कोई भी सामान मौके पर बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे रामू और श्यामू हैं। रामू परदेस में जबकि श्यामू ससुराल में रहता है। उसके पांचों बेटियों की शादी हो चुकी है। परिजनों ने घटना को लेकर तहरीर नहीं दी है। लालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार यादव ने बताया कि जांच में मृतक की किसी से रंजिश सामने नहीं आई है। पारिवारिक विवाद में घटना की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। पूरी जांच व साक्ष्य के आधार पर शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के राजातारा अमावां गांव में पाही पर सो रहे वृद्ध की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह परिजनों को हुई। वृद्ध परिवार से अलग खेत में स्थित पाही पर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed