फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Municipality bonfire just doing paperwork

अलाव जलाने में महज खानापूर्ति कर रही पालिका

Mon, 19 Jan 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला प्रतापगढ़ Updated Mon, 19 Jan 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Municipality bonfire just doing paperwork
प्रतापगढ़। शहर में अलाव जलवाने के प्रशासनिक दावे जितने ही दमदार हैं उसकी जमीनी सच्चाई उतनी ही कमजोर। नगर पालिका ने कहा है कि वह 25 स्थानों पर अलाव प्रतिदिन जलवा रही है। हकीकत यह है कि एक दो जगह छोड़  कहीं भी आग नहीं जल रही। इससे यात्री से लेकर आम लोग भी सारा दिन रविवार को ठंड से ठिठुरते रहे।
विज्ञापन


स्टेशन रोड हनुमान मंदिर के पास, जिला व महिला अस्पताल, तेलिया चौराहा, सदर मोड़ पर अलाव जलवाने का दावा नगर पालिका ने किया है। देखा यह गया कि इन स्थानों पर आग से सुलगती हुई एक लकड़ी भी नहीं थी। बलीपुर भंगवाचुंगी के पास, अम्बेडकर चौराहा एटीएम के बगल, मीराभवन चौराहा, चौक घंटाघर किशोरी मिष्ठान भण्डार के सामने का अलाव भी बुझा ही रहा। घोसियाना टोला में दो लकड़ी सुलगती हुई नजर आई। बेगम वार्ड में भी लकड़ी का एक मोटा कुंदा सुलग रहा था।
विज्ञापन


राजापाल चौराहा, जेल रोड तिराहा, चिलबिला पूर्वी मौर्या चौराहा, पश्चिमी में स्टेशन तिराहा, महुली हाईमास्ट के पास, सहोदरपुर पश्चिमी नयामालगोदाम रोड पर भी अलाव बुझा ही दिखाई पड़ा। कैरोपुर, दहिलामऊ व अस्पतलाव वार्ड में भी अलाव ठंडा ही रहा जबकि रविवार को कड़ाके की ठंड व सर्द हवाओं के कारण सारा दिन लोग कांपते रहे। लोगों का कहना है कि अलाव की लकड़ी गिराने के लिए लगाए गए कर्मचारी खेल कर रहे हैं। वे लकड़ी या एक कुंदा गिरा कर स्थानीय लोगों से रजिस्टर पर हस्ताक्षर करा लेते हैं। सवाल यह उठ रहा है कि अकेले एक लकड़ी या छोटा सा मोटा कुंदा बगैर किसी सपोर्ट के कैसे जलेगा? आखिर लकड़ी गिराने के बाद पालिका कर्मचारी उसे जलाते क्यों नहीं? इस तरह की तमाम बातें अलाव को लेकर लोगों में चर्चा का विषय भी बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलाव हर जगह जल रहा है। हमने उसकी वीडियोग्राफी करा रखी है। कुछ दिन पहले कुछ स्थान बढ़ाकर 25 कर दिए गए हैं। यदि कर्मचारी स्तर से कोई दिक्कत आ रही है तो इस बात को दिखवाया जाएगा।
                          हरप्रिताप सिंह
                          नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed