फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   muhrram taziya

या अली या हुसैन की गूंजी सदाएं

Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Sat, 22 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
muhrram taziya
न्यूज
 इस्लाम जिंदा होता है हर कर्बला के बाद जैसे नाते शरीफ के साथ मोहर्रम की दसवीं पर शुक्रवार को शहर व ग्रामीण इलाकों में कदीमी रास्तों पर जुलूस निकाला गया। अकीदतमंदों ने चिलबिला सहित अन्य स्थानाें पर कर्बला में ताजिया दफनाने के साथ ही फूलों को भी सुपुर्दे खाक  किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। मकंद्रूगंज पुलिस चौकी से एसडीएम सदर एसपी सिंह, सीओ सिटी अंजनी राय जुलूस पर नजर रखे हुए थे।
विज्ञापन


पैगंबरे इस्लाम के नवासे हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के 72 साथियों की शहादत की याद में शुक्रवार को शान-ओ- शौकत के साथ खुशखुशवापुर से मोहर्रम का जुलूस निकला। जुलूस भंगवाचुंगी होते हुए पुराना मालगोदाम रोड पहुंचा। वहां पहले से ही तैयार अकीदतमंद अपने अलम, ताजिए और झांकियों के साथ जुलूस में शामिल हुए। तहसील के रास्ते सभी पंजाबी मार्केट होते हुए श्रीराम तिराहा होकर चौक घंटाघर पहुंचे। शाही इमामबाड़े पर लोगों ने झंडा फहराया। आज के दिन लोगों ने रोजा रखा और खुदा की बारगाह में सजदा कर दुआ मांगी। अंधेरा होने से पहले ढोल ताशों के मातमी माहौल के बीच अंजुमन आशिकाने रसूल, अंजुमन रजा -ए-हुसैन, मोहर्रम कमेटी, शाहीन अखाड़ा गोड़े से निकला जुलूस कर्बला पहुंचा। जुलूस में डंका, अलम, नगाड़ा, ताजिया, दुलदुल घोड़े के साथ ही सबीहे भी शामिल रहे।
विज्ञापन


देर शाम चिलबिला स्थित कर्बला में सैकड़ाें ताजिए और उसके फूल एहतराम के साथ दफनाए गए। इस दौरान लंगर में लोगों को खाना भी दिया जाता रहा, जिसे लेने के लिए हर कोई बेकरार था। जुलूस चौक पहुंचा तो हर कोई अपलक उसे निहारते दिखा। महिलाओं और बच्चों की भीड़ काफी देर तक डटी रही। जुलूस में करीब आधे किलोमीटर तक तिल रखने की जगह नहीं थी। इस मौके पर अध्यक्ष रज्जब अली, फरीद आलम, मो. अशफाक, इरशाद सिद्दीकी, मेराज खान, हैदरअली, शकील अहमद, निसार अहमद, अशरफ अली, अकबर अली, आबिद रजा, मुनव्वर हुसैन, जाकिर हुसैन, खलीफा रिजवान, इदरीश मेहर, आफताब, आमिर, आवेश हुसैनरजा, हजहार हुसैन आदि मौजूद रहे। जुलूस के पीछे पुलिस कर्मियों का हुजूम चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed