{"_id":"5d4487ab8ebc3e6ca72d5d10","slug":"muder-of-history-sheeter-at-udaipur-the-ruckus-on-the-police-station-pratapgarh-news-ald251182969","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर को काट डाला, थाने पर होता रहा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर को काट डाला, थाने पर होता रहा हंगामा
विज्ञापन
उदयपुर थाने के बाबा क गांव में युवक का शव मिलने के बाद बिलखते परिजन।
- फोटो : PRATAPGARH
उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर को काट डाला, थाने पर होता रहा हंगामा
घर से पांच किमी दूर नहर के करीब धान के खेत में मिली खून से सनी लाश
तनाव को देखते हुए तीन थानों की फोर्स तैनात, पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में, शिक्षक समेत पांच नामजद
आरोपी को हिरासत में लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
उदयपुर। पुरानी रंजिश को लेकर उदयपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर को काट डाला। घर से करीब पांच किमी दूर धान के खेत में रक्तरंजित शव देखते ही इलाके में तनाव फैल गया। तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स मुस्तैद हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव थाने से परिजन उठने नहीं दे रहे थे। हालांकि एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
उदयपुर इलाके के कुंभीआइमा निवासी आदिल 30 पुत्र बाबूअली थाने का हिस्ट्रीशीटर था। गुरुवार की रात करीब नौ बजे उसे कटरिया के रहने वाले दोस्त राजन सिंह ने कुंभी बाजार बुलाया। वह मां शहनाज को बताकर घर से निकला लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटा। करीब दस बजे उसका मोबाइल बंद बताने लगा। परिवार के लोग उसकी तलाश करते रहे। शुक्रवार की सुबह घर से करीब पांच किमी दूर बाबा का गांव नहर के पास धान के खेत में एक युवक की रक्तरंजित लाश मिली। लोगों ने देखा तो उसके गले, सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों में धारदार हथियार से प्रहार किया गया था। उसकी पहचान कुंभीआइमा के आदिल के रूप में करते हुए लोगों ने पुलिस व परिवार के लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में उदयपुर पुलिस के साथ ही सीओ लालगंज रमेश चंद्र मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग भी रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस शव लेकर थाने चली गई। इस मामले में मृतक के पिता बाबू की तहरीर पर पुलिस ने खानीपुर के शिवभीख सिंह व उसके दो बेटे विकास सिंह उर्फ विक्कू, कपिल सिंह के साथ ही शिक्षक नवीन प्रताप सिंह पुत्र जंग बहादुर सिंह व राजन सिंह पुत्र बबन सिंह निवासी कटरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश देने लगी। इस बीच बड़ी संख्या में थाने पर परिजन व ग्रामीण पहुंच गए। वे आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए थाने पर हंगामा करते रहे। गेट पर लोगों की भीड़ डटी रही। लोग हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जिद पर अड़े रहे। बवाल की आशंका को देखते हुए लालगंज, सांगीपुर की भी पुलिस बुला ली गई। परिजन थाने पर पुलिस को खरीखोटी सुनाते रहे। सीओ लालगंज रमेशचंद्र ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। मृतक आदिल थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसकी पत्नी रूबी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।
मोबाइल गायब, पर्स खाली मिली
उदयपुर के बाबा का गांव में नहर के पास धान के खेत में आदिल का शव रक्तरंजित अवस्था में मिला। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल नहीं मिला। पीछे की जेब में पर्स मिली लेकिन वह खाली थी।
विज्ञापन
84ए नंबर से खुली थी हिस्ट्रीशीट
लालगंज सीओ रमेशचंद्र ने बताया कि उदयपुर थाना के कुंभीआइमा निवासी आदिल की थाने में 84ए नंबर से हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। थाने में लगे टापटेन अपराधियों की सूची में छठें नंबर पर था। उसके ऊपर उदयपुर थाने में पांच तो सांगीपुर में एक लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था।
अब मेरी हत्या होगी, पंचायतनामा की तैयारी करें
उदयपुर थाने में शुक्रवार की शाम आदिल का चचेरा भाई अधिवक्ता इरफान पहुंचा। आदिल की लाश देखते ही वह बिलख-बिलख कर रोने लगा। कुछ देर बाद सीओ लालगंज के पास पहुंचा। वह रोते हुए बोला कि अब उसकी हत्या होगी। आप सभी लोग पहले से ही पंचायतनामा भरने की तैयारी कर लें। जिसे लेकर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सीओ लालगंज सभी को समझाने का प्रयास करते रहे। काफी देर तक थाने पर गहमागहमी होती रही।

मृतक आदिल। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH