फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MR uncontrollable truck collision death

बेकाबू ट्रक ने एमआर को रौंदा, मौत

Mon, 02 Feb 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो प्रतापगढ़ Updated Mon, 02 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
MR uncontrollable truck collision death
लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर भुपियामऊ में निर्माणाधीन ओवरब्रिज के करीब बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार एमआर अजय मिश्रा (35) पुत्र सच्चिदानंद को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित एमआर संघ ने हाईवे जाम कर दिया। वे कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद करने लगे। सीओ सिटी ने सभी को समझा बुझाकर हाईवे खाली कराया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के सराय बहेलिया मठहा का पुरवा निवासी अजय मिश्रा एमआर संघ के जिला उपाध्यक्ष थे। सोमवार दोपहर वह घर से बाइक लेकर शहर के लिए निकला। भुपियामऊ चौराहे पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य चल रहा है। चौराहे से करीब तीन सौ मीटर पहले पेट्रोल टंकी के निकट निर्माण कार्य में लगी प्लेट अचानक अजय केऊपर गिर पड़ी। इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया। इसी बीच रानीगंज की ओर जा रहे बेकाबू ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे मौके पर ही अजय की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर भुपियामऊ पुलिस चौकी के  पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। वे शव कब्जे में लेने के साथ ट्रक को भी पुलिस चौकी पर उठा लाए।
विज्ञापन


एमआर संघ के उपाध्यक्ष अजय की हादसे में मौत से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जाम लगा दिया। वे हाईवे और कार्यदायी संस्था के लोगों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। वे अजय की मौत के लिए कार्यदायी संस्था की व्यवस्था को जिम्मेदार ठहरा रहे थे। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। चौकी प्रभारी वजीउल्ला खान ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। हाईवे पर जाम की खबर मिलते ही सीओ सिटी एमपी सलोनिया मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान एमआर संघ ने ओवरब्रिज के निर्माण में लगी कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भी सौंपा। इस मौके पर नसीम खान, वागीश मिश्रा, संदीप, प्रवीन सिंह, आशीष त्रिपाठी, महताब आलम, विनय दुबे समेत अन्य एमआर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed