{"_id":"63fd0aba34933c86d50f61f4","slug":"mr-kotwal-get-us-married-the-family-members-are-not-agreeing-pratapgarh-news-c-3-1-66798-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कोतवाल साहब हमारी शादी करा दीजिए, घरवाले नहीं मान रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कोतवाल साहब हमारी शादी करा दीजिए, घरवाले नहीं मान रहे
Tue, 28 Feb 2023 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
फिल्मी अंदाज में प्र्रेमी युगल एक दूसरे का हाथ थामे कोतवाली के भीतर दाखिल हुए। सामने कुर्सी पर बैठे कोतवाल को देखते ही दोनों एक साथ बोल पड़े कि उनकी शादी करा दें। दोनों एक दूसरे से मोहब्बत करते हैं। शादी के लिए परिवार वाले तैयार नहीं हैं। हालांकि पूछताछ में प्रेमी नाबालिग निकला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युगल एक महिला के साथ कोतवाली पहुंचे। फरियादियों की समस्या सुन रहे पट्टी कोतवाल के सामने पहुंचते ही दोनों विवाह कराने परिसर में स्थित मंदिर में कराने की जिद करने लगे। प्रेमी युगल की बात सुन कोतवाल भी हैरत में पड़ गए। दोनों से पूछताछ के दौरान उम्र की बाबत जानकारी ली।
प्रेमी पट्टी कोतवाली का रहने वाला था और प्रेमिका का घर देवसरा थाना क्षेत्र में पड़ता था। दोनों का कहना था कि परिवार के लोग उनकी शादी के लिए तैयार नहीं हैं। जानकारी के बाद कोतवाल ने दोनों के परिजनों को कोतवाली बुलाया। उनसे पूछताछ के बाद दोनों को परिजनों के हवाले कर दिया। यह घटना दिन भर चर्चा का विषय बनी रही। पट्टी कोतवाल ने बताया कि प्रेेमी की उम्र कम थी। दोनों को समझाबुझाकर परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।