दूसरे दिन भी सांसद ने किया पैदल भ्रमण
कुंडा। महात्मा गांधी की 150 वी जयंती पर सांसद विनोद सोनकर ने गुरुवार को नगर के कृपालु बालिका इंटर कालेज में छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कहा कि हम सभी संकल्प लें कि नदियों, तालाबों में किसी भी प्रकार का कचरा नहीं बहायेंगे। साथ ही प्लास्टिक का बहिष्कार करेंगे। इसके बाद सांसद ने नईबाजार, पूरेधनऊ, बुलाकीपुर, गोतनी, पाटीहार, ऊंचागांव, मानिकपुर के सभागंज, मिरगढ़वा चौराहा समेत सभी वार्डो में पदयात्रा कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके पूर्व वह भक्ति धाम मनगढ़ में कुंडा के वरिष्ठ चिकित्सक डा. धीरेंद्र प्रताप सिंह से मिलकर कुशल क्षेम पूछा। उधर भाजपा नेता अखिलेश द्विवेदी के धनगढ़ स्थिति आवास पर पहुंच कर जन समस्या सुनी। बुलाकीपुर, गोतनी, ऊंचागांव व मानिकपुर के दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंच कर दर्शन पूजन किया। इस दौरान संयोजक शिव प्रकाश मिश्र सेनानी, अखिलेश द्विवेदी, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पांडेय, अभय प्रताप सिंह पप्पन, जिला उपाध्यक्ष कमलेश सोनकर, भक्तिधाम मनगढ़ के राजीव तनेजा, विमलेश तिवारी, राजन मिश्र, सुशील पांडेय, शीतला प्रसाद सोनकर, उदय शंकर पांडेय, डा. डी शुक्ल, आलोक तिवारी, जितेंद्र मिश्र, गया प्रसाद पांडेय, डिंपू जायसवाल, राकेश मोदनवाल, अंकित मिश्र, आनंद तिवारी, राजू मिश्र, रामू विश्वकर्मा, नीरज तिवारी, आकाश कसेरा, अशोक जायसवाल आदि मौजूद रहे।