फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MP said, there will be more surgical strike

अभी कई बार होगी सर्जिकल स्ट्राइक

Tue, 04 Oct 2016 11:39 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Tue, 04 Oct 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
MP said, there will be more surgical strike
pratapgarh
पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद व सिने कलाकार मनोज तिवारी ने मंगलवार की देर रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी और भी सर्जिकल स्ट्राइक होंगे। केजरीवाल पर निशाना साधा।
विज्ञापन


भाजपा नेता संगमलाल गुप्ता के रोड शो में शामिल सांसद मनोज ने आगे कहा कि अभी हिन्दुस्तान की सेना ने एक पाक सीमा में घुसकर एक ही सर्जिकल स्ट्राइक की है। आने वाले दिनों में अभी कई सर्जिकल स्ट्राइक होेने बाकी हैं। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बोल पाक आतंकी हाफिज सईद जैसे हैं। उन्हें पाक जाकर चुनाव लड़ना चाहिए। ऐसे लोगों की वजह से देश के भीतर कलह होती है। उनका बयान हाफिज सईद जैसे आतंकी के दोस्त जैसा रहा जो देश की जनता को स्वीकार नहीं है। उन्हें देश के लिए ऐसा बयान नहीं देना चाहिए। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूपी से बहुत लगाव है। उन्होेंने सेना के अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि जब भी कायराना हरकत के जरिए पाक के आतंकी सेना पर हमला बोलेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की जंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed