Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MP Pramod Tiwari raises questions on the Modi government's economic and foreign policy

यूपी : मोदी सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर सांसद प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, कहा- देश भुगत रहा खामियाजा

Sat, 21 Nov 2026 07:00 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Nov 2026 07:00 PM IST
सार

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति का खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है।

विज्ञापन
MP Pramod Tiwari raises questions on the Modi government's economic and foreign policy
प्रमोद तिवारी, सांसद राज्यसभा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार की कमजोर इच्छाशक्ति का खामियाजा देश को भुगतना पड़ रहा है। चीन की ओर से अरुणाचल प्रदेश के नक्शे से छेड़छाड़ के बावजूद प्रधानमंत्री की चुप्पी राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए चिंता का विषय है। शनिवार को रामपुर खास के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रमोद तिवारी ने जनसंवाद कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महंगाई और आर्थिक बदहाली से जनता परेशान है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान भी प्रधानमंत्री अरुणाचल को लेकर विरोध दर्ज नहीं करा सके। उन्होंने पाकिस्तान के मंत्री की मेजबानी को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की। कहा कि पहलगाम में निर्दोष भारतीयों की हत्या को देश भूला नहीं है। राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत को उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ ग्रामीण जनता का जनादेश बताते हुए कहा कि भ्रष्टाचार से परेशान लोगों ने भाजपा को नकारना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इससे पहले सांसद ने रामपुर बावली, जांगरा, लालगंज, अमावां, उदयपुर, दौलतपुर, पेडरिया, भंवरी, नसीरपुर, राजापुर, मंगापुर, रेहुआ लालगंज, सांगीपुर, ओरीपुर नौगीर, देउम पश्चिम में भी लोगांे से मुलाकात की। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल, रोहित सिंह, आशीष तिवारी, अनिल महेश, आशीष कौशल, शेरू खां, राजू मिश्र, गुड्डू सिंह, दृगपाल यादव, महेन्द्र सिंह आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed