फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   MP fell asleep after running two coolers during night stay

Pratapgarh News: रात्रि प्रवास के दौरान दो कूलर चलाने पर सांसद को आई नींद

Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 26 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
MP fell asleep after running two coolers during night stay
रात्रि प्रवास के दौरान दो कूलर चलाने पर सांसद को आई नींद
विज्ञापन

गौरा ब्लॉक के थरिया गांव में रात्रि प्रवास के दौरान बिजली संबंधी शिकायतों की भरमार, प्रधान के घर किया भोजन
पवन मिश्रा
बीरापुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर सांसद संगम लाल गुप्ता ने बुधवार की शाम गौरा ब्लॉक के थरिया गांव में चौपाल लगाई। ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं, प्रधान के घर भोजन किया फिर स्कूल में ही रात्रि प्रवास भी किया। नौनिहालों के स्कूल में सांसद के लिए बिस्तर लगाया गया था। बिजली गुल होने पर सांसद की नींद में खलल न पड़े इसलिए स्कूल में दो जेनरेटर और कमरे में दो कूलर भी लगाए गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक काफी देर कूलर चलने के बाद सांसद को नींद आई।
जनपद के कुल 31 गांवों में सांसद लोगों की समस्याएं सुनने के साथ रात्रि प्रवास कर रहे हैं। बुधवार को थरिया गांव में अधिकतर लोगों ने बिजली से जुड़ी समस्याओं को उठाया। बिजली गड़बड़ी की अधिक शिकायतें सुनकर सांसद नाराज हुए थे। चौपाल में अलग- अलग विभागों के अधिकारियों संग समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजकों ने गांव के ही प्राथमिक स्कूल में सांसद के रात्रि प्रवास की व्यवस्था की थी। बिजली आपूर्ति ठप होने के आशंका को देख पहले से ही पांच किलोवट क्षमता के दो जेनरेटर, सांसद के बिस्तर के पास ही ठंडी हवा देने के लिए दो कूलर भी लगाए गए थे। भोजन के बाद शयन करने सांसद स्कूल पहुंचे तो कूलर की ठंडी हवा ने उन्हें राहत दी। साथ आए लोग धीरे-धीरे अपने-अपने घर गए तो सांसद को कब नींद आ गई पता ही नहीं चला। इससे पहले वह पूरे समय विकास कार्यों और समस्याओं के निस्तारण के बारे में चर्चा करते रहे। रात्रि प्रवास के दौरान सांसद की नींद में बाधा नहीं पड़ने की वजह से भाजपाई व कार्यक्रम के आयोजक ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
प्रधान संग किया भोजन
रात्रि प्रवास कार्यक्रम में सांसद ने थरिया गांव के महाजन सरोज घर पर चाय पर चर्चा के दौरान डबल इंजन की सरकार का गुणगान किया था। इसी गांव की प्रधान ऊषा पाल के घर जमीन पर बैठकर सांसद ने प्रधान, ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं संग भोजन में बाटी- चोखा का स्वाद लिया।

इनसेट
प्रचार रथ को घुमाकर सरकार का संदेश दिया। इसके लिए थरिया गांव के प्राथमिक स्कूल में शादी- विवाह जैसी रंग-बिरंगी लाइट से सजावट कराई गई थी। सांसद के रात्रि प्रवास कार्यक्रम के दौरान गांव के आसपास प्रचार रथ की मदद से केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का प्रचार कर लोगों को जागरूक भी किया गया था। सांसद के रात्रि प्रवास कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय ब्लॉक के अधिकारियों ने सांसद की आवभगत में कोई कमी नहीं की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed