फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mouni Amavasya: Heavy uproar, stone pelting in fair special

मौनी अमावस्या: मेला स्पेशल में भारी हंगामा, पथराव

Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Mouni Amavasya: Heavy uproar, stone pelting in fair special
मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए हाथ में ? - फोटो : PRATAPGARH
संगम की रेती पर लगे माघ मेला में अमावस्या पर डुबकी लगाने के लिए गुरुवार की शाम को लोग घरों से निकल पड़े। रेलवे स्टेशन पर शाम चार बजे से भीड़ जुटने लगी। साढ़े पांच बजे मेला स्पेशल ट्रेन आई तो उस पर पहले से सवार लोगों ने गेट को अंदर से बंद कर लिया। अव्यवस्था देख यात्री हंगामा करने लगे। पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। हालांकि रेलवे पुलिस ने डंडा पटककर किसी तरह गेट खुलवाया।
विज्ञापन

स्टेशन पहुंचकर लोग मेला स्पेशल ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रेलवे की ओर से अयोध्या से प्रयागराज के लिए चलाई गई मेला स्पेशल ट्रेन सुलतानपुर से ही फुल हो गई। खड़े होने तक की जगह नहीं थी। ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची तो पहले से सवार स्नानार्थियों ने अंदर से गेट बंद कर लिया था।
विज्ञापन

इस पर बवाल होने लगा। कुछ लोगों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। शीशे तोड़ डाले। मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने किसी तरह गेट को खुलवाया। लोग किसी तरह ट्रेन में सवार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अचानक बदला प्लेटफार्म, मची अफरातफरी
मेला स्पेशल ट्रेन को एक नंबर पर लेने के लिए पहले एनाउंस किया गया था। अचानक प्लेटफार्म बदल दिया गया। उसे दो नंबर प्लेटफार्म पर लिया गया। इससे अफरातफरी मच गई। ।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए हंगामा करते हाथ में पत्थर लिए स्नानार्थी।

रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठने के लिए हंगामा करते हाथ में पत्थर लिए स्नानार्थी।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed