फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Motocyclist died after hitting a truck

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

साथी की हालत गंभीर, फतनपुर में हाइवे पर हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर फतनपुर नहर शारदा सहायक खंड 39 के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी में हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया।
फतनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी विजय बहादुर उर्फ पटवारी (28) पुत्र तुलसीराम विंद बुधवार को अपने ननिहाल दलापुर नौड़ेरा आया था।
ननिहाल में पड़ोसी मामा राजेश कुमार बिंद पिकअप मालवाहक खरीद लाए थे। इस खुशी में विजय बहादुर साथी शिवबहादुर (20) पुत्र महेंद्र निवासी दलापुर के साथ बाइक से सुवंसा बाजार में लड्डू खरीदने गया था। दुकान से सामान लेकर कर दोनों घर लौट रहे थे। नहर पुलिया पर पहुंचते ही बादशाहपुर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे विजय बहादुर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शिवबहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस सहित परिजनों को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। कन्नौज जिले में लेखपाल के साथ हुई घटना की निंदा करते हुए तहसील के लेखपाल संघ अध्यक्ष दिनेश पांडेय, मंत्री गंगाप्रसाद कश्यप सहित लोगों ने उपजिलाधिकारी राहुल कुमार को एक ज्ञापन दिया। इस दौरान सभी साथियों ने एक स्वर में कहा कि साथी लेखपाल की मागें पूरी न होने तक हड़ताल व प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान राजस्व निरीक्षक सुरेश पांडेय, अभय राज, नयेलाल, फतेहशंकर, सोहन लाल, धनंजय, हरीश सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed