फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother's side adamant on burying married woman's

Pratapgarh News: विवाहिता का शव पति के घर में दफनाने पर अड़ा मायका पक्ष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mother's side adamant on burying married woman's
विवाहिता का पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर मायके पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार को हंगामा काटा। मृतका के शव को पति के घर के भीतर दफनाने के लिए दो घंटे अड़े रहे। पुलिस के आश्वासन और पति को हिरासत में लेने के बाद शव का गांव के खेत में अंतिम संस्कार हुआ। मृतका की मां ने पति समेत तीन के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के चिरौंजी का पुरवा बटौली निवासी पूनम सरोज (30) की शादी उदयपुर के चाहिन लखापुर के विशोक सरोज के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही भूत प्रेत व तंत्र मंत्र को लेकर दोनों पक्षों के बीच मतभेद हो गया। इसी बीच मंगलवार को पति विशोक सरोज विवाहिता को उसके मायके छोड़ आया।
विज्ञापन

बुधवार को पूनम किसी के साथ ससुराल आ गई और देर शाम उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में आंगन में सीढ़ी पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। बृहस्पतिवार शाम को विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के बाद ससुराल पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौत से नाराज मायके पक्ष के लोग पति के घर में भीतर शव का दफनाने पर अड़ गए। शव दो घंटे तक घर के सामने सड़क पर रखा रहा। इसकी जानकारी पर उदयपुर पुलिस पहुंची और पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई का आश्वासन देकर मायके पक्ष के लोगों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े छह बजे पति के खेत में शव को अंतिम संस्कार हो सका। मामले में मृतका की मां संगवाइन सरोज ने पति विशोक, जेठ अशोक व जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। उदयपुर एसओ ने बताया कि विवाहिता की मौत फांसी लगने से हुई है। परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed