फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother Shailputri was worshiped on the first day of Navratri, Devi Dham resonated with cheers

नवरात्र के पहले दिन पूजीं गईं मां शैलपुत्री, जयकारे से गूंज उठे देवी धाम

Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 11:40 PM IST
सार

मां आदिशक्ति के महापर्व नवरात्र के पहले दिन सोमवार को देवीधामों में भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा।मां के प्रथम स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन
Mother Shailputri was worshiped on the first day of Navratri, Devi Dham resonated with cheers
शारदीय नवरात्र पर सोमवार को मां बेल्हा देवी धाम में मन्नत पूरी होने के बाद कढ़ाई चढ़ाते श्रद्धाल? - फोटो : PRATAPGARH

विस्तार

मां आदिशक्ति के महापर्व नवरात्र के पहले दिन सोमवार को देवीधामों में भक्ति और आस्था का विहंगम नजारा दिखा। मां के प्रथम स्वरूप के दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। नारियल, चुनरी, बताशा, फल आदि अर्पित कर भक्तों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर मन्नतें मांगीं।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री के दर्शन के लिए देवीधामों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर में सई नदी के तट पर स्थित मां बेल्हादेवी धाम में भोर में घंट-घड़ियाल व वैदिक मंत्र गूंजने लगे। प्रवेश द्वार से मुख्य द्वार तक बैरिकेडिंग में भक्तों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन कर महाआरती की। जयकारे के बीच दर्शन-पूजन शुरू हुआ। भोर से सुबह 10 बजे तक धाम परिसर में भक्तों की लंबी कतार रही। दोपहर दो बजे के बाद पट बंद हो गए। तीन बजे के बाद पट खुले तो दर्शन-पूजन का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। सुबह से शाम तक देवी धाम मेें जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर घट स्थापना, शुरू हुआ नौ दिनों का अनुष्ठान
आदिशक्ति के विशेष पूजन-अर्चन का महापर्व नवरात्र सोमवार से शुरू हो गया। घरों, देवी मंदिरों में वैदिक मंत्रों के बीच घट स्थापना हुई। इसके साथ लोगों ने नौ दिनों के अनुष्ठान का संकल्प लिया। दरअसल, इस बार दिनभर कलश स्थापना का मुहूर्त था, इससे पंडितों एवं पुरोहितों को लेकर मारामारी की स्थिति नहीं रही। शहर से गांव तक वैदिक मंत्रों की गूंज रही।

गूंजे जयकारे, दर्शन पूजन को लगी रही भीड़
सोमवार को मां शैलपुत्री के दर्शन को लेकर मां चंद्रिकन देवीधाम में भक्तों की भीड़ लगी रही। मां के जयकारे से पूरा वातावरण गूंज उठा। सुबह से लेकर शाम तक दर्शन पूजन का दौर चला। धाम के मुख्य पुजारी अरुण तिवारी ने बताया कि मां चंद्रिकन देवी धाम का वर्णन देवी पुराण में है।

शारदीय नवरात्र पर सोमवार को मां बेल्हा देवी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

शारदीय नवरात्र पर सोमवार को मां बेल्हा देवी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालु। संवाद- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed