फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Mother-in-law leaves her mother-in-law unhappy after death, dies

ससुराली विवाहिता को अधमरा कर मायके छोड़ गए, मौत

Sat, 05 Dec 2020 11:19 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law leaves her mother-in-law unhappy after death, dies
विवाहिता की मौत पर थाने में शिकायत लेकर पहुंचे मायके पक्ष के लोग। - फोटो : PRATAPGARH
विवाहिता को उसके ससुराली मरणासन्न हालत में मायके छोड़कर भाग निकले। जब तक मायके पक्ष के लोग कुछ समझकर उसको इलाज के लिए ले जाते विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने शनिवार सुबह कोतवाली में तहरीर देकर पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बसवाही गांव निवासी राम बहादुर मौर्य की पुत्री सपना मौर्या (20) का विवाह प्रयागराज जनपद मऊआइमा के देवापुर गांव निवासी शुभम मौर्य पुत्र रामआसरे मौर्य के साथ दो मई 2019 में हुआ था।
विज्ञापन

शादी में विदाई हुई लेकिन ससुराली दहेज में अपाचे बाइक व दो लाख रुपये की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते रहे। इसको लेकर कई बार पंचायत हुई। लोगों के बीच समझौता हुआ, लेकिन फिर भी ससुरालीजनों ने उस पर अत्याचार बंद नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिसंबर की शाम ससुरालीजन सपना को गाड़ी से गांव ले आए। इसके बाद मायके पक्ष के लोगों को बुलाकर उनके हवाले कर दिया। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसे मारपीट कर मरणासन्न कर दिया था।

मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर ससुरालीजनों ने उसे गाड़ी धक्का देकर गिरा दिया और चले गए। मायके पक्ष के लोग उसे घर ले आए। रात में उसके इलाज की व्यवस्था कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। सुबह विवाहिता के भाई राहुल मौर्य ने कोतवाली में तहरीर देकर पति शुभम मौर्य, ससुर राम आसरे मौर्य, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सूचना पर पुलिस बसवाही गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृत सपना। फाइल फोटो

मृत सपना। फाइल फोटो- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed